भाजयुमो ने की थी थाना प्रभारी की शिकायत, विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. रमन सिंह तक भी पहुंची बात… ट्रांसफर लिस्ट में आया थानेदार का नाम, BJYM अध्‍यक्ष मोनू बहादुर ने कहा- “पुलिस प्रशासन का निर्णय प्रशंसनीय”

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिला भाजयुमो द्वारा थाना लालबाग प्रभारी निरीक्षक एनके गौतम के विरुद्ध शिकायत की थी। पूर्व मुख्‍यमंत्री व विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. रमन सिंह तक भी यह शिकायत पहुंची थी। उन्‍होंने अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया था। अंतत: विभाग ने जांच के उपरांत कार्रवाई की है। विषय पर संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन ने निरीक्षक एनके गौतम से कार्यभार वापस ले लिया है। पुलिस प्रशासन के इस निर्णय का जिला भाजयुमो अध्‍यक्ष मोनू बहादुर ने स्‍वागत किया है। उन्‍होंने प्रदेश सरकार, विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. रमन सिंह जी को धन्‍यवाद ज्ञापित किया है। उन्‍होंने कहा कि, कर्तव्‍यनिष्‍ठ अधिकारियों को ही जनता के बीच रहकर काम करने का अवसर दिया जाना चाहिए।

मोनू बहादुर ने कहा कि, प्रदेश सरकार का रथ सुशासन के पहियों पर चल रहा है। इस मामले में किसी जिम्‍मेदार अधिकारी की कोताही बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी यह संदेश सरकार ने पहले ही दे दिया है। जिला भाजयुमो ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर तत्‍कालीन थाना लालबाग प्रभारी के स्‍थान पर जिम्‍मेदार अधिकारी की नियुक्ति की मांग की थी। इस विषय की जानकारी विस स्‍पीकर डॉ. रमन सिंह जी तक भी पहुंची थी। क्षेत्र की जनता ने जनप्रतिनिधियों के माध्‍यम से उन्‍हें इससे अवगत कराया था।

दरहसल 02 जुलाई को इस विषय पर कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने आदेश जारी कर थाना प्रभारी एनके गौतम को उनके प्रभार से हटा दिया और यहां नए निरीक्षक की नियुक्ति कर दी है। मंगलवार को 15 निरक्षकों समेत 25 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी का तबादला हुआ है। मोनू बहादुर ने कहा कि, विस स्‍पीकर डॉ.रमन सिंह ने इस मामले में सख्‍त निर्णय लेने के निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक की तात्‍कालिक कार्रवाई प्रशंसनीय है। इस बदलाव से राजनांदगांव ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...