जिस जमीन पर बनने वाला है सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट… उस सरकारी जमीन में 19 लोगों ने खेत-बाड़ी बनाकर किया कब्जा; 24 घंटे के अल्टीमेटम के साथ दुर्ग निगम ने थमाया नोटिस

दुर्ग। दुर्ग में सरकारी जमीन पर अवैध कब्ज़ा करने वालों के खिलाफ दुर्ग निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 57 बाम्बे अटल आवास के पास, उरला के करीब शासकीय भूमि ख.नं.94 भूमि पर सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापना कार्य किया जाना प्रस्तावित है। भवन अधिकारी गिरीश दीवान, भवन निरीक्षक विनोद मांझी, उपअभियंता मोहित मरकाम के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्थल पर ख.नं. 94 से लगकर खेत-बाड़ी बनाकर फेंसिग कर अतिक्रमण/ कब्जा किया गया है।

निगम नोटिस देकर दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
जिससे शासकीय भूमि बाधित हो रही है। जो उक्त कृत्य नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धाराओं का उल्लंघन है। निगम ने शासकीय भूमि में कब्जा किया 19 अवैध कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर शासकीय भूमि से उक्त फेंसिग/खेत-बाड़ी को स्वयं हटाकर स्थल को खाली करने कहा है। निगम ने आगे कब्जेधारियों को कहा कि, अगर आप कब्ज़ा नहीं हटाते तो अन्यथा की स्थिति में नगर पालिक निगम द्वारा अतिक्रमण/कब्जा हटाने की सख्त कार्यवाही की जावेगी जिसके लिये आप जवाबदार होंगे।

इन कब्जाधारियों को निगम ने थमाया नोटिस
भूखन निषाद, लता निषाद/पूरन निषाद, चैती / विनोद यादव, सुनील/सोहन ढीमर, गभरू साहू, नंदकुमार यादव,भगवती/शिवप्रसाद साहू, रामनारायण साहू 9. अनिल सिंह, गोलू सोनकर/दुखुराम, मंशा यादव/जीक्धन यादव, अजय शर्मा/के.एन शर्मा, अर्जुन चंद्राकर/कृष्णा कुमार, तिजबती निर्मलकर/सालिकराम, मंगलीन बाई/मिट्‌ठूलाल साहू 17. चंद्रशेखर सेन/गोविंद सेन, रामनाथ रामलाल/पल्टूराम, अनिल बिहारी, रामप्यारा साहू/खोरबाहरा को निगम ने नोटिस थमाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...