Chhattisgarh : मां ने ही की थी अपनी नवजात बेटी की हत्या, कुएं में शव फेंककर गायब होने की रची थी साजिश, वारदात की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में घर से रहस्यमयी तरीके से गायब नवजात बच्ची की कुएं में लाश मिली थी. 24 दिन की दुधमुंही बच्ची की हत्या उसकी मां ने ही की थी और वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस को गुमराह करने गायब होने की कहानी रची थी. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम किरारी का है.

बता दें कि आरोपी महिला ने दो दिन पहले रात में बिस्तर से अपनी बच्ची की गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस की खोजबीन के बाद गायब बच्ची का शव कुएं में मिला था. पुलिस हत्या का मामला दर्ज जांच में जुटी थी. पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि मासूम बच्ची की हत्या उनकी मां ने ही की थी. पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि तीसरी बेटी होने पर परिवार वालों के ताने से परेशान थी, इस वजह से उसने अपनी नवजात बेटी की हत्या कर दी.

पूछताछ में गुम बालिका की मां ने बताया था कि उनसकी 3 बेटियां हैं, जिसमें से सबसे छोटी बेटी रात्रि 2 से 2.30 के बीच बिस्तर से गायब हो गई. घर में प्रवेश करने का एक दरवाजा है और छत पर भी एक दरवाजा है. घर वालों ने बताया कि सोने से पहले दोनों दरवाजों को खुद ही अंदर से बंद किया और खोला. घटना के संबंध में पुलिस सभी पहलुओं पर जांच के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार करने में सफलता पाई.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...