भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्यता अभियान 2024 के निमित्त प्रारंभ की गई। प्रदेशव्यापी सदस्यता रथयात्रा को जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में भाजपा ध्वज दिखाकर रवाना किया गया। रथयात्रा के शुभारंभ के पहले इतवारी देवांगन को भाजपा परिवार का सदस्य बनाकर अभिनंदन किया। भाजयुमो के कार्यकर्ता रथयात्रा के माध्यम से घर-घर, गांव-गांव, शहर-शहर पहुंचकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए नागरिकों को भाजपा का सदस्य बनाएंगे।

कार्यकर्ताओं ने कहा की “मोदी की गारंटी, विष्णु का सुशासन” विश्वास व विकास का प्रतीक बन गया है। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल, जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र वर्मा, विधायक ललित चंद्राकर, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, भाजपा-भाजयुमो पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्ता साथी सहित गणमान्य जन प्रमुख रुप से उपस्थित थे।