BJYM भिलाई ने सुपेला संडे मार्किट में किया नुक्कड़ नाटक… सीएम बघेल, मंत्री लखमा, राहुल गांधी और MLA यादव का मुखौटा लगाकर बेचे शराब… लोगों के बीच चलाया “सेल्फी विथ पब्लिक” अभियान

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के आवाहन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला भिलाई के अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में संडे बाजार, सुपेला में नुक्कड़ नाटक किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भूपेश बघेल, कवासी लखमा, राहुल गांधी, देवेंद्र यादव का मुखौटा लगाकर शराब बेचने निकले और आम नागरिक और राहगीरों से “सेल्फी विथ पब्लिक” अभियान चलाकर जनता के जागरूकता लाने यह कार्यक्रम किया गया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा की राज्य की भूपेश बघेल की सरकार ने अपने घोषणापत्र में साढ़े चार वर्ष पूर्व गंगाजल हाथ में लेकर सौगंध खाए थे की पूर्ण शराबबंदी होगी। किंतु आज तक नही हुई बल्कि 2000 करोड़ रुपए की शराब घोटाला ईडी ने उजागर किया। नकली शराब, अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है। इस पर सरकार कोई कार्यवाही नहीं करती। नशाखोरी से कई घर बर्बाद हो रहे है। जनता से किए गए वादाखिलाफी के विरोध में यह जनजागरुकता अभियान चलाया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, भाजपा जिला मंत्री विजय जायसवाल, मंडल अध्यक्ष रूपराम साहू, महामंत्री गोवर्धन साहू, पुरुषोत्तम देवांगन, भाजयुमो जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, राम शर्मा, कोषाध्यक्ष मोनिश काले, भाजयुमो सुपेला मंडल अध्यक्ष मनीष पिपरोल, वैशाली मंडल अध्यक्ष विनय सेन, कैंप मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी मोरध्वज वर्मा, अरुण उपाध्याय, हरिओम चौहान, केशव पासवान, सोनू संहारे, अनिल सोनकर , रवि गणवीर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

खाई में गिरी बोरवेल गाड़ी, 4 लोगों का शव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले में शुक्रवार सुबह मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ आ रही बोरवेल गाड़ी खाई में जा गिरी. इस हादसे में 4 लोगों की मौत...

मौसम अपडेट : 9 जिलों में भारी बारिश का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले पांच दिनों से भारी बारिश जारी है। लगातार हुई बारिश के चलते प्रदेश के सभी नदी-नाले और डैम उफान पर...

फैमिली कोर्ट में वकील और फरियादी के बीच मारपीट,...

बिलासपुर। न्याय के मंदिर माने जाने वाले कोर्ट परिसर में शुक्रवार को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब एक महिला वकील और महिला...

Durg News: बेटी को जन्म देने के कुछ घंटे...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अस्पताल में प्रसव के बाद मां की मौत हो गई। कुम्हारी के कुगदा गांव की रहने वाली महिला ने...