बढ़ रहा है अपराध का ग्राफ; भिलाई में भाजयुमो ने निकाली मशाल रैली…लचर व्यवस्था पर निकला गुस्सा, प्रशम ने कहा-अपराध का गढ़ बन रहा है भिलाई

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशम दत्ता के नेतृत्व मे दुर्ग जिले मे बढ़ते अपराधीकरण, सूखा, नशा और लचर व्यवस्था के विरोध में मशाल रैली निकाली गई। ये रैली भिलाई खुर्सीपार गेट से लेकर श्री राम चौक तक निकाली गई।

इसमें डॉक्टर दीप चटर्जी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम भिलाई संजय दानी, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश परीक्षण प्रमुख रणजीत सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा स्वाध्याय प्रदेश प्रमुख नितेश मिश्रा, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश सह प्रभारी PRT राहुल परिहार, कन्हैया, वरदान, नितेश भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मंत्री सूरज साहू, आयुष, निखिल प्रथम सिंह सहित कई कई युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Exit mobile version