प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत का भिलाई दौरा विवादों में: भाजयुमो कार्यकर्ता आपस में भिड़े, हाथापाई तक हो गई…थाने में काउंटर केस दर्ज

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत का भिलाई दौरा विवादों में नजर आ रहा है। कुम्हारी से लेकर सुपेला तक जमकर स्वागत सत्कार हुआ। लेकिन कुम्हारी में जमकर विवाद भी हो गया। इसलिए ये खबर भी बतानी जरूरी है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भगत के स्वागत में भाजयुमो कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। बात हाथापाई तक पहुंची और ये मामला पहुंच गया सीधे कुम्हारी थाना। जहां दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। दोनों पक्षों ने काउंटर केस दर्ज कराया है।

पूरा मामला क्या है, उसे आपको पुलिस की रिलीज के मुताबित बताते हैं…
दरअसल, भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष के आगमन भिलाई हुआ। कुम्हारी टोल प्लाजा में भाजयुमो कार्यकर्ताओं को स्वागत के लिए शेड्यूल मिला था। भाजयुमो कुम्हारी के प्रभारी आशीष शुक्ला और दूसरा पक्ष भाजपा नेता राकेश पांडेय के पुत्र गौरव पांडेय दोनों स्वागत में लगे हुए थे। घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत कार्रवाई किया है। कुम्हारी पुलिस ने बताया कि युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत का मंगलवार को भिलाई प्रवास पर थे। इस दौरान स्वागत के लिए कुम्हारी टोल प्लाजा में सीनियर एमआईजी-167 महामाया रोड कुम्हारी निवासी सुमित द्विवेदी, राकेश पाण्डेय, गौरव पाण्डेय अन्य कार्यकर्ता व दूसरे पक्ष के कुम्हारी अहिवारा रोड निवासी आशीष शुक्ला, आशीष परगनिया, कौशल सिंह के दोनों पक्ष के कार्यकताओं में युवा मोर्चा के अध्यक्ष को वाहन में बिठाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक दूसरे के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। खबर लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लेकर आई और माहौल को शांत कराया है। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महादेव सट्टा एप मामला : 7 दिनों तक ED...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बड़ी सफलता मिली है। ईडी ने इस मामले के प्रमुख आरोपियों में शामिल...

पति को हाईकोर्ट से झटका, फैमिली कोर्ट का तलाक...

बिलासपुर। पत्नी से तलाक लेने की मांग कर रहे एक पति को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट द्वारा...

NH-353 पर भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्रक से टकराई...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इलाज के बाद मरीजों को ओडिशा ले जा रही...

भिलाई में मतदाता सूची को लेकर सियासी घमासान :...

भिलाई। नगरीय निकाय चुनाव की मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम नहीं जुड़ने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने भाजपा पर गंभीर...