भिलाई में भाजयुमो ने निकाली मशाल रैली: 24 को होगा CM हाउस का घेराव…युवाओं को आमंत्रण देने मशाल लेकर निकले युवा

भिलाई। प्रदेश सरकार का विरोध करने 24 अगस्त को भाजयुमो का बड़ा आंदोलन है। इसकी तैयारी काफी पहले से चल रही है। भिलाई के भाजयुमो कार्यकर्ता भी रायपुर जाकर विरोध दर्ज कराएंगे। रविवार को शहर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा मशाल रैली निकाली गई।

भाजयुमो पदाधिकारियों का कहना है कि, आगामी 24 अगस्त को प्रदेश के भ्रष्ट कांग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा बेरोजगारी भत्ता एवं युवाओं के साथ किए गए छलावा एवं वादाखिलाफी के विरोध में वृहद आंदोलन होना तय हुआ है।

इसके लिए जिले के सभी कार्यकर्ताओं मे इस कार्यक्रम के प्रति उत्साह है। इस दौरान जिला अध्यक्ष शरद सिंह, जिला उपाध्यक्ष सौरभ जायसवाल और सुपेला मंडल अध्यक्ष अनिल सोनकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन, मंडल अध्यक्ष सुपेला विजय जायसवाल, मंडल अध्यक्ष अब्दुल समद, भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य सूरज जायसवाल,

जिला प्रभारी निर्भय जैन, जिला उपाध्यक्ष रवि राव, आशीष परघनिया, कन्या शक्ति श्रृष्टि सेन, मंडल अध्यक्ष दीपक त्रिपाठ, निखिल सोनी , ओमकार राजपूत, शुभम चिंचोलकर, महामंत्री रवि गणवीर, आशुतोष तिवार, उपाध्यक्ष रोहित दुबे, दिनेश देवांगन, राजा यादव, युवा मोर्चा से कार्तिक,अमन अभिषेक,प्रतीक,राज मंगराज, बाबू चौहान, सागर चौहान, सचिन कश्यप, गौरव सिंह विशाल एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...