मध्य प्रदेश के मुरैना में बड़ा धमाका: अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट…महिला और बच्चे समेत 4 लोगों की मौत, 6 से ज्यादा घायल

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। बामोर थाना इलाके के जेतपुरा गांव में दो मंजिला इमारत में स्थित पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने के वजह से चार लोगों की मौत हो गई। इनमें एक महिला, एक बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं। इस हादसे में आधा दर्जन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। सूचना मिलने पर तत्काल जिला प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और मलबे को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जेतपुरा गांव में दो मंजिल मकान में अवैध तरीके से यह पटाखा फैक्ट्री संचालित हो रही थी। अचानक इसमें विस्फोट होने के कारण पूरा मकान चपेट में आ गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है और आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जो अभी मलबे में दबे हुए हैं। मलबे से निकाले गए चार लोगों को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है।

राहत कार्य जारी
प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। मौके पर जेसीबी के माध्यम से मलबे को हटाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है इस मलबे में आधा दर्जन लोग और कुछ बच्चे भी दबे हुए हैं। मौके पर एसपी आशुतोष बागरी और एसडीओपी व टीआई वीरेंद्र कुशवाहा भी मौजूद हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...

सड़क हादसों पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार और NHAI...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और मौतों को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। सड़क सुरक्षा के इंतजामों को लेकर...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...