पाटन की एक और बड़ी उपलब्धि: स्वच्छता सर्वेक्षण अवार्ड के बाद मिला बेस्ट परफॉर्मिंग नगर पंचायत का पुरस्कार…गुजरात में आयोजित इंडियन हाउसिंग अर्बन कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री हरदीप ने किया सम्मान

राजकोट, दुर्ग। दुर्ग जिले के पाटन ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है। स्वच्छता सर्वेक्षण में एक लाख से कम आबादी वाले शहरों में देश में दूसरा स्थान प्राप्त करने के बाद। पाटन नगर पंचायत ने बेस्ट परफॉर्मिंग नगर पंचायत प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन अंतर्गत पूरे देश में तीसरा 3 स्थान प्राप्त किया है। यह आयोजन गुजरात के राजकोट में समपन्न हुआ।

नगर पंचायत पाटन को इंडियन हाउसिंग अर्बन कॉन्क्लेव 2022 राजकोट गुजरात में केंद्रीय मंत्री हरदीप एस पुरी, केंद्रीय राज्य मंत्री, मनोज जोशी सचिव आवास ओर शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नगर पंचायत पाटन को अवार्ड से सम्मानित किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने व्यस्त कार्यक्रम के चलते पुरस्कार वितरण नहीं कर पाए। लेकिन उन्होंने स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय, सब इंजीनियर थानेश्वर वर्मा, सी एल टी सी शैलेश मिश्रा द्वारा केन्द्रीय मंत्री से पुरस्कार प्राप्त किया गया।

स्वच्छता सर्वेक्षण में पाटन को देश में मिला था दूसरे स्थान
कुछ हफ़्तों पहले स्वच्छता सर्वेक्षण में एक लाख से कम आबादी वाले शहरों में दुर्ग जिले के पाटन ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। छोटे शहरों में खुले में शौच मुक्त घोषित पाटन देश का पहला शहर है।

छोटे शहरों में देश का प्रथम पांच स्टार शहर पाटन राज्य सरकार के नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी और स्वच्छता के कन्वर्जेंस का इंटीग्रेटेड मॉडल है। यहां अर्बन गोठान में उत्कृष्ट कार्य होने के साथ ही कचरा और गोबर का शत प्रतिशत खाद निर्माण किया गया है। यह देश का सर्वप्रथम आइईसी एक्सपेरियेंस जोन भी है। पहला मलबा प्रसंस्करण प्लांट भी पाटन में लगा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...