वैशाली नगर गवर्मेंट PG कॉलेज में ब्लड डोनेशन कैंप… नौसेना दिवस और विश्व एड्स दिवस के अवसर पर खास आयोजन

भिलाई। इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर कॉलेज वैशाली नगर भिलाई में नौसेना दिवस एवं विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में एनसीसी, एनएसएस एवं रेड रिबन क्लब इकाई के अंतर्गत श्री कीर्ति परमानंद एवं सन्ना ब्लड कंपोनेंट सेंटर डायरेक्टर सुरज साहू, भिलाई के साथ सयुक्त रूप से रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर का शुभारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अलका मेश्राम ने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्लड डोनेशन करते समय ये सोचे की आपका दिया हुआ ब्लड किसी की जिंदगी बचाने में कार्यकारी सिद्ध होगा। इस मूल मंत्र के साथ आज एनएसएस एवं रेड रिबन क्लब के कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार ठाकुर, एनसीसी के 17 कैडेट , एनएसएस के 08 स्वयंसेवकों एवम कंप्यूटर साइंस के 3 छात्र छात्राओं ने रक्त दान किया।

इस कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट महेश कुमार अलेंद्र के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ कैलाश शर्मा, दिनेश कुमार सोनी,स्पोर्ट ऑफिसर यशवंत कुमार देशमुख,सहायक प्राध्यापक डॉ अजय मनहर, अमृतेश शुक्ला उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में भीषण सड़क हादसा: गेहूं से भरे अनियंत्रित...

बालोद / रायपुर: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,...

रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर जलभराव, यातायात प्रभावित, दुर्ग पुलिस...

दुर्ग। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। वाहनों की आवाजाही धीमी...

कंटेनर से हो रही थी गांजा तस्करी, 7 आरोपी...

महासमुंद। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम...

महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वॉन्टेड आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है।...