BJP के 10 सांसदों का इस्तीफा: अरुण साव, गोमती सहित कई सांसदो ने दिया इस्तीफा… लोकसभा स्पीकर को सौंपा त्याग पत्र

डेस्क। देश में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद बीजेपी के 10 सांसदों ने अपना इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंप दिया है। इस्तीफा देने वाले सांसदों में छत्तीसगढ़ से अरुण साव,गोमती साय मध्यप्रदेश से नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, रीती पाठक, उदय प्रताप शामिल हैं। वहीं राजस्थान के सांसद दीया कुमारी, राज्यवर्धन राठौड़, और किरोड़ी लाल मीणा ने भी इस्तीफा दे दिया है।

इस्तीफा देने वाले 10 सांसदों में 5 मध्य प्रदेश, 3 राजस्थान और 2 छत्तीसगढ़ से हैं। बता दें कि बीजेपी ने 21 सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतारा था, जिनमें से 12 ने जीत हासिल की और 9 सांसद हार गए। चुनाव जीतने वाले 10 विधायक आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पास अपना इस्तीफा सौंपने पहुंचे, हालांकि वह विधायक बने रहेंगे। वहीं चुनाव जीतने वाले दो अन्य सांसद बाबा बालकनाथ और रेणुका सिंह आज इस्तीफा सौंपने नहीं पहुंचे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में भीषण सड़क हादसा: गेहूं से भरे अनियंत्रित...

बालोद / रायपुर: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,...

रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर जलभराव, यातायात प्रभावित, दुर्ग पुलिस...

दुर्ग। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। वाहनों की आवाजाही धीमी...

कंटेनर से हो रही थी गांजा तस्करी, 7 आरोपी...

महासमुंद। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम...

महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वॉन्टेड आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है।...