जाको राखे साइयां मार सके न कोई: भिलाई में बरसते पानी और कड़ाके की ठंड में किसी ने नवजात शिशु को दुर्गा मंच में छोड़ा… रोने की आवाज सुनकर पहुंची महिला, ICU में भर्ती

भिलाई। कहते है अंधेरे में हमेशा रोशनी की किरण होती है। कुछ ऐसा ही हुआ एक नवजात बच्चे के साथ जिसको शर्मनाक तरीके से कुछ लोगों ने उसे बरसते पानी और कड़ाके की ठंड में लावारिस छोड़ दिया। परन्तु नवजात शिशु के रोने के आवाज से उसे एक परिवार ने बचाया और पुलिस के हवाले कर दिया। आपको बता दें, भिलाई-3 के नजदीक उमदा के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक नवजात बालक शिशु लावारिस हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। शिशु के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे सेन परिवार ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद भिलाई-3 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर शिशु को कब्जे में लिया। फिलहाल शिशु को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

उमदा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के दुर्गा मंच पर किसी ने नवजात बालक शिशु को लावारिस हालत में छोड़ दिया। शिशु के साथ गर्भनाल जुड़ा हुआ था, जिससे ऐसा लग रहा कि जन्म के तुरंत बाद ही उसे दुर्गा मंच पर लाकर छोड़ दिया गया है। अलसुबह 4.50 बजे के आसपास दुर्गा मंच के पास रहने वाले नरेश सेन की बेटी आरुषि बाथरूम के लिए गई। तभी उसे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आरुषि ने जिज्ञासा में दुर्गा मंच की ओर जाकर देखा तो नवजात शिशु रो रहा था। इस बात की जानकारी आरुषि ने अपने माता-पिता को दी। आरुषि के पिता नरेश सेन ने डायल 112 को कॉल कर जानकारी दी।

सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया। फिर 108 संजीवनी वाहन वहां पहुंची। नवजात बालक शिशु को सुपेला के शास्त्री अस्पताल रवाना किया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल दुर्ग भेजा गया। जहां आईसीयू में शिशु को भर्ती किया गया है। मामले में भिलाई-3 टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि नवजात बालक शिशु को जन्म देने वाली माता का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए उमदा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और इसके आसपास रहने वालों से पूछताछ की जा रही है।

उमदा नाला के पास ही मिला था पांच माह का भ्रूण
आज जिस जगह पर नवजात बालक शिशु लावारिस हालत में मिला, उसके कुछ दूरी पर ही पीएम आवास कॉलोनी के पीछे उमदा नाला में बीते 30 अक्टूबर को लगभग 5 महीने का भ्रुण मिला था। उस मामले में थाना भिलाई-3 पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 318 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। 30 अक्टूबर को पीएम आवास उमदा निवासी दुर्गा सेन पति राजेश सेन ( 35 वर्ष) ने पुलिस को भ्रूण के संबंध में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए शासकीय अस्पताल सुपेला भेज दिया। रिपोर्ट में डॉक्टर ने नवजात व अविकसित शिशु के भ्रूण की उम्र 3 से 5 माह बताई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में भीषण सड़क हादसा: गेहूं से भरे अनियंत्रित...

बालोद / रायपुर: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,...

रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर जलभराव, यातायात प्रभावित, दुर्ग पुलिस...

दुर्ग। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। वाहनों की आवाजाही धीमी...

कंटेनर से हो रही थी गांजा तस्करी, 7 आरोपी...

महासमुंद। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम...

महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वॉन्टेड आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है।...