गुरुनानक जयंती के दिन भिलाई के 5 गुरुद्वारा में लगा ब्लड डोनेशन कैंप: छत्तीसगढ़ सिख पंचायत भिलाई दुर्ग और आशीर्वाद ब्लड बैंक की पहल… 212 यूनिट ब्लड हुआ कलेक्ट

भिलाई। गुरुनानक जयंती के दिन दुर्ग-भिलाई में बहुत ही श्रद्धा पूर्वक धार्मिक माहौल में मनाया गया। छत्तीसगढ़ सिख पंचायत भिलाई दुर्ग एवं आशीर्वाद ब्लड बैंक के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें सिख समाज के सभी वर्गो के द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। छत्तीसगढ़ सिख पंचायत भिलाई दुर्ग के महासचिव गुरुनाम सिंह द्वारा बताया गया की सिख समाज की जब बात की जाती है तो सबसे पहले यही बोला जाता है की दूसरो की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। इसी आधार पर छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के द्वारा प्रकाश पर्व को यादगार बनाने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें भिलाई के 5 गुरुद्वारा जिनमे रक्तदान शिविर लगा वो गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जन देव हाउसिंग बोर्ड भिलाई, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा गुरुनानक नगर, गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर कैंप-1, गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी शहीदा सुपेला एवं गुरुद्वारा नानक सर नेहरू नगर शामिल है। आशीर्वाद ब्लड बैंक के संस्थापक विकास जयसवाल ने बताया की सभी गुरुद्वारों में रक्तदान करने के लिए अलग सा ही उत्साह देखने को मिल रहा था सभी गुरुद्वारों में 212 यूनिट रक्त का दान किया गया।

समाज सेवक डॉ हरजिंदर सिंह ने बताया की रक्तदान शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य लोगो को रक्तदान की प्रति जागरूक करना है। डॉ हरजिंदर सिंह ने बताया की रक्‍तदान करने से आपका स्‍ट्रेस लेवल कम होता है, आप इमोशनली बेहतर महसूस करते हैं। यही नहीं, आप खुद को नकारात्‍मक भावनाओं से दूर रख पाते हैं और आइसोलेशन से खुद को बचा पाते हैं। हार्ट के लिए अच्‍छा – रक्‍तदान करने से हार्ट अटैक और हार्ट स्‍ट्रोक का खतरा कम हो जाता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...

नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत, आरोपी शिक्षक को...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नाबालिग छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत और बैड टच करने के मामले में फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय ने...

CG News : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों...

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की मौत हो गई। बलौदा थाना क्षेत्र...