CG – लड़की का अपहरण, फिरौती की मांग, फिर मर्डर: 2 महीने से लापता युवती का मिला नरकंकाल, पढ़िए ये क्राइम स्टोरी

लड़की का अपहरण, फिरौती की मांग, फिर मर्डर

कोरबा। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आज सुबह 11 बजे 12वीं की छात्रा का अपहरण का मामला सामने आया था। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। वहीं अब कोरबा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक युवती का नरकंकाल मिला है। बताया जा रहा है की युवती दो महीने से लापता थी। ये भी जानकारी सामने आई है की युवती का अपहरण कर फिरौती नही मिलने पर हत्या कर दी गयी है। वारदात के करीब 2 महीने बाद पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही में लड़की का नरकंकाल बरामद किया है। आपको बता दे कि अपहरण के बाद आरोपियों ने दो बार लड़की के घर वालों से 15 लाख रूपये की फिरौती की मांग की थी। कोरबा के नवपदस्थ एसपी जितेंद्र शुक्ला के निर्दश पर पुलिस ने दो महीने पुराने इस मामले को सुलझा पाने में बड़ी सफलता हासिल की है।

जानिए क्या है पूरा मामला

लड़की के अपहरण और हत्या का ये पूरा मामला बांगो थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुुताबिक बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम लेपरा में रहने वाली संतोषी विश्वकर्मा सिलाई-कढ़ाई का काम करती थी। 28 सितंबर को संतोषी सिलाई सीखने के लिए कोरबा गयी हुई थी। लेकिन देर शाम तक वह घर नही पहुंची। दूसरे दिन संतोषी के परिजनों को मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा संतोषी के अपहरण की जानकारी दी गयी। बदमाशों ने परिवार वालों से संतोषी की रिहाई के लिए 15 लाख रूपये की मांग की थी। पीड़ित परिवार की माने तो 29 सितंबर और 2 अक्टूबर को परिवार वालों के पास लगातार फिरौती के पैसों के लिए काॅल किया गया। साथ ही बदमाशों ने पैसा नही देने पर लड़की का गला काटने की धमकी भी दी गयी।

इस घटना से डरे सहमे परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। लेकिन ये अपहरणकांड ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने इस मामले में जरा भी गंभीरता नही दिखायी। तत्कालीन एसपी यू.उदय किरण ने इस मामले में जांच का भी निर्देश दिया। लेकिन ततकालीन सायबर सेल प्रभारी सहित पुलिस टीम लड़की के अपहरण और फिरौती कांड को सुलझा पाने में नाकाम साबित हुए। एसपी यू.उदय किरण के तबादले के बाद नव पदस्थ एसपी जितेंद्र शुक्ला के संज्ञान में मामला आने के बाद उन्होने लापता लड़की का सुराग जुटाने का टाॅस्क पुलिस टीम को दिया था। पुलिस टीम ने जब इस वारदात से जुड़े कड़ियों को पिरोना शुरू किया तो इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझती नजर आई।

पुलिस को आरोपियों का सुराग मिलने के बाद पाली स्थित ग्राम सलिहाभाठा में दबिश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी। सख्ती से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृत लड़की का नर कंकाल पाली थाना क्षेत्र के केराझरिया स्थित कोसाबाड़ी से बरामद किया है। जहां आरोपियों ने पैसे नही मिलने के बाद लड़की की हत्या कर लाश को ठिकाने लगा दिया था। कोरबा एसपी जितेंद्र शुक्ला के दिशा निर्देश में पुलिस टीम ने दो महीने पहले हुए अपहरण कांड की गुत्थी सुलझाकर इस वारदात में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...

नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत, आरोपी शिक्षक को...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नाबालिग छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत और बैड टच करने के मामले में फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय ने...

CG News : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों...

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की मौत हो गई। बलौदा थाना क्षेत्र...