SRPF के जवानों के बीच खूनी संघर्ष: जवानों ने एक-दूसरे को मारी गोली, मौेके पर 2 जवानों की मौत

गढ़चिरौली। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर स्थित गढ़चिरौली जिले में स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स के 2 जवानों ने एक दूसरे पर गोली दाग दी। इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी दोनों जवानों की मौत हो गयी हैं। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद के बाद दोनों जवानों के अपने सर्विस रायफल से एक-दूसरे पर गोली चलाने की बात सामने आ रही हैं। फिलहाल अफसर घटना के कारणों की जांच करने की बात कह रहे हैं।

पूरा घटनाक्रम महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र मरपल्ली का हैं। बताया जा रहा है कि यहां के पुलिस मदद केंद्र में श्रीकांत बेयर्ड और बंदू नवाथरे दौंड पदस्थ थे। दोनों जवानों को पुणे स्थित SRPF कैंप से तैनाती पर मरपल्ली पुलिस मदद केंद्र भेजा गया था।

बताया जा राह है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, विवाद बढ़ने पर तैश में आकर दोनों जवानों ने अपने सर्विस रायफल एक दूसरे पर तान दिया। जब तक दूसरे जवान इस विवाद में बीच बचाव करने पहुंचते तब तक दोनों जवानों ने एक दूसरे पर गोली चला दी।

कैम्प में गोली की आवाज सुनते ही जवान भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। जहां दोनों जवानों की लहुलूहान लाश पड़ी थी। आनन-फानन में दोनों जवानों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों जवानों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को मिलने के बाद अफसर घटना के कारणांे की जांच की बात कह रहे हैं।

फिलहाल अब तक दोनों जवानों के बीच किन कारणों को लेकर विवाद हुआ, आखिर वो कौन सी वजह थी, जिसके कारण दोनों जवान एक दूसरे के खून के प्यासे हो गये ? इन सारे बिंदुओं पर पुलिस टीम जांच कर घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...