ब्रेकिंग – छत्तीसगढ़ में दो समुदायों के बीच खूनी विवाद… धारदार हथियार से युवक पर किए हमला, हो गई मौत… मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव, SI सहित 4 लोग घायल

छत्तीसगढ़ में दो समुदायों के बीच खूनी विवाद

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां दो समुदायों के बीच विवाद हो गया है। इस विवाद में एक की मौत की खबर आ रही है। वही एसआई सहित 4 लोग घायल हुए है। घटना साजा थाना क्षेत्र के बिरामपुर की बताई जा रही है। लव जिहाद के मामले की वजह से गांव में पहले से तनाव बताया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि दो बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो समुदाय के लोग आपस में भीड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक विशेष समुदाय के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में एक की मौत हो गई है। वहीं चार अन्य घायल है।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर बेमेतरा पुलिस की टीम पहुंची तो आरोपियों ने उन पर भी पथराव कर दिया। घटना में पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर बी आर ठाकुर को चोट आई है।

खबर है, इलाके में पहले से लव जिहाद के एक मामले की वजह से दो पक्षों में तनाव की स्थिति थी। हिंदू लड़की की मुस्लिम लड़के से शादी को लेकर भाजपा और बजरंग दल के लोग भी वहां पहुंचे थे।

बहरहाल, स्थिति तनावपूर्ण मगर नियंत्रण में है। सरकार ने उपद्रवियों के खिलाफ सख्ती से पेश आने के निर्देश दिया है। बेमेतरा एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में फोर्स भेजी जा रही हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...