CG – गर्लफ्रेंड बनाने के चक्कर में खूनी संघर्ष: मेला में दो युवकों ने एक ही युवती को दिया नंबर… गुस्से में आकर एक ने दूसरे पर किया चाकू से हमला… गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

गर्लफ्रेंड बनाने के चक्कर में खूनी संघर्ष

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दो युवकों में जमकर विवाद हो गया है। बताया जा रहा है की ये विवाद गर्लफ्रेंड बनाने के चक्कर में हुआ है। झगड़ा इतना बढ़ गया की एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को कुरूद अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने घायल युवक को रायपुर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक कुरूद के ही मिरादतार में उर्स पाक (मेला ) चल रहा था। इस दौरान कव्वाली का आयोजन किया गया था। बड़ी संख्या में लोग देखने पहुंचे हुए थे। कवाली समाप्त होने के बाद सभी अपने वापस जा रहे थे। तभी एक युवती को एक युवक ने नंबर दिया, वहीं दूसरे युवक ने भी युवती को नंबर दिया। युवती के नंबर लेने के बाद दोनों युवकों में विवाद शुरू हो गया।

जानकारी के मुताबिक कव्वाली के दौरान एक युवती की टिकेंद्र साहू से जान पहचान हुई। युवक ने युवती को नंबर दिया। नंबर देने के बाद युवती से बातचीत होने लगी। थोड़ी ही देर बाद मीरादतार रायपुर से पहुंचे सय्यद फरजान खान ने भी युवती को नंबर दिया।

युवती को नंबर देने के कारण टिकेंद्र साहू और सय्यद फरजान खान के बीच विवाद शुरू हो गया। टिकेंद्र साहू ने अपने पास रखे धारदार चाकू से फरजान के जंघा, गले में हमला कर दिया। फरजान खान गंभीर रूप से घायल हो गया। कुरूद थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी टिकेंद्र साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...