भिलाई निगम इन एक्शन: इस क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर चला JCB…बाउंड्री वॉल तोड़कर सामग्री की गई जब्त…बिना दतावेज़ों के चल रहा था निर्माण

भिलाई। भिलाई नगर पालिक निगम एक बार फिर एक्शन मोड में दिखाई दें रहीं है। कुरूद बस्ती में अवैध प्लाटिंग एवं अवैध निर्माण की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। मौके पर नगर निगम की टीम ने जाकर जांच की तो पाया कि निर्माण से संबंधित कोई भी दस्तावेज निर्माण कर्ताओं के पास उपलब्ध नहीं थे। जिस पर आज निगम ने कार्रवाई की है।

गौरतलब है कि अवैध प्लाटिंग एवं अवैध निर्माण पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश निगमायुक्त रोहित व्यास ने अधिकारियों को दिए है। इसी तारतम्य में आज कुरूद क्षेत्र में तालाब के समीप अवैध प्लाटिंग एवं निर्माण पर निगम ने कार्रवाई की। मार्ग संरचना को जेसीबी के माध्यम से हटाया।

1 एकड़ में अवैध प्लाटिंग की मिली थी शिकायत
निगम को लगभग 1 एकड़ क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग की शिकायतें निगम को मिली थी। मौके पर इस स्थान में एक निर्माणकर्ता के द्वारा फाउंडेशन लेवल तक तथा तीन निर्माणकर्ताओं के द्वारा अवैध रूप से बाउंड्री वाल निर्माण कर लिया गया था।

इन सभी को आज निगम की जेसीबी ने ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही एक डंपर मुरूम एवं एक ट्रक ईट आदि सामग्री की भी जब्ती बनाई। अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई के लिए एक जेसीबी और एक डंपर की सहायता ली गई।

अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातर जारी है एक्शन
गौरतलब है कि भिलाई निगम अवैध प्लाटिंग को लेकर लगातार सख्ती से कार्रवाई कर रहा है, जहां भी जानकारी एवं शिकायतें मिलती है वहां पर तत्काल रुप से इस पर कार्रवाई की जा रही है। अवैध प्लाटिंग पर कई लोगों के खिलाफ रजिस्ट्री पर रोक लगाने रजिस्टार को पत्र लिखा जा चुका है

वहीं कई पर रोक भी लगी है। अवैध प्लाटिंग पर लगाम लगाने के लिए भिलाई निगम निरंतर इसके लिए प्रयास कर रहा है। आज अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई के दौरान जोन आयुक्त पूजा पिल्ले, भवन अनुज्ञा अधिकारी हिमांशु देशमुख, सहायक राजस्व अधिकारी जगदीश प्रसाद तिवारी आदि मौके पर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...