छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर हुआ किडनैप: पत्नी को घर आने की दी सुचना, फिर आधे घंटे बाद फ़ोन कर कहा- “मुझे बंधक बना लिया गया है, छुड़ाने के लिए 10 लाख लगेंगे”…पुलिस ने शुरू की जाँच; जानिए पूरा मामला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में प्रॉपर्टी डीलर का किडनैप और 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला प्रकाश में आया है। प्रॉपर्टी डीलर पांच दिन पहले अंबिकापुर गया हुआ था। वहां से अपनी पत्नी को वापस घर आने की सुचना भी दी थी। तभी रात करीब 11.30 बजे पत्नी को पति का कॉल आया और उन्होंने बोला कि “में यहां फंस गया हु और मुझे बंधक बना लिया गया है। छुड़ाने के लिए 10 लाख रुपए लगेंगे। पूरा मामला बिलासपुर के सकरी थाना इलाके का है।

फ़ोन कॉल के बाद से पॉपर्टी डीलर का मोबाइल स्विच ऑफ है और अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शिकायत के बाद अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सकरी के आसमा सिटी निवासी वकील अंसारी प्रापर्टी डीलर है। उनकी पत्नी अकबरी खातुन (35) गृहिणी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पति बीते 3 नवंबर को कार से अंबिकापुर अपने परिचित आरएस बागड़िया से मिलने के लिए गए थे। इसके बाद से वह गायब हैं।

वकील की पत्नी अकबरी खातुन ने पुलिस को बताया कि 4 नवंबर की रात 8 बजे उसके पति ने मोबाइल से कॉल कर बताया कि वह घर लौट रहे हैं। इसके बाद रात 11 बजे भी कॉल आया और सुबह तक घर पहुंचने की जानकारी दी। इसके आधे घंटे बाद कॉल आया और मोबाइल बंद हो गया।

उनकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि 4 नवंबर की रात 11.30 बजे उनके पति वकील अंसारी ने मोबाइल से कॉल किया था। उसने बताया कि वह एक जगह फंस गया है। ज्यादा से ज्यादा पैसों की व्यवस्था करनी होगी। 10 लाख रुपए लगेंगे। इसके बाद से उनका मोबाइल बंद हो गया है और उनका कुछ पता नहीं चल रहा है।

पुलिस को अपहृत वकील अंसारी की पत्नी ने कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी दी है, जिसे सुनकर पुलिस अंबिकापुर भी गई थी। वकील के दोस्त से पूछताछ कर पुलिस संदेहियों की जानकारी जुटाकर लौट आई है। बताया जा रहा है कि इस वारदात में एक संदेही अभिषेक अयाची व उसके अन्य साथियों का नाम सामने आया है।

पुलिस अपहरण और फिरौती के इस मामले को लेकर संदेह भी जता रही है। पुलिस का कहना है कि प्रॉपर्टी डीलर का मोबाइल ऑन-ऑफ हो रहा है। जांच में कई अलग-अलग तथ्य सामने आ रहे हैं। उसके कुछ पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं, जिसके आधार पर इस पूरे मामले में पुलिस को प्रॉपर्टी डीलर पर भी शक हो रहा है।

पुलिस ने इस केस में अंबिकापुर में रहने वाले आरएस बागड़िया से भी बात की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पास भी वकील अंसारी का कॉल आया था, जिसमें उन्होंने पैसे के लेनदेन के नाम से संदेही अभिषेक व उसके साथियों के बंधक बनाने की बात कही थी। बागड़िया से जानकारी जुटाकर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

TI सागर पाठक ने बताया कि इस केस में महिला से मिले रिकॉर्डिंग के आधार पर अपहरण का केस दर्ज किया है। रिकॉर्डिंग में वकील अंसारी खुद बात कर रहा है। ऐसे में अपहरण के इस केस में खुद प्रॉपर्टी डीलर भी शक के दायरे में है। पुलिस उससे जुड़े हर पहलुओं की जांच कर रही है और वकील अंसारी के साथ ही संदेहियों की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – कल से शराब दुकानें रहेंगी बंद: कलेक्टर...

कल से शराब दुकानें रहेंगी बंद रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शराब दुकान बंद रहेगी। कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की...

CG में 30 लाख की ठगी: हर महीने 10...

CG में 30 लाख की ठगी रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट करवाने के बहाने 30 लाख तक की ठगी हुई...

PM आवास का औचक निरीक्षण करने पहुंचे दुर्ग निगम...

दुर्ग। दुर्ग निगम के कमिश्नर लोकेश चन्द्राकर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे आवास निर्माण का नोडल अधिकारी एवं कार्यपालन अभियंता दिनेश...

CG में रिश्वतखोर RI गिरफ्तार: जमीन का काम कराने...

CG में रिश्वतखोर RI गिरफ्तार बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एसीबी की टीम ने रिश्वतखोर आरआई को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। बिलासपुर...

ट्रेंडिंग