शिव महापुराण सुनने रायपुर पहुंचे वोरा दंपत्ति: प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से लिया आशीर्वाद; देखिये तस्वीरें

रायपुर। रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र में हांडी मैदान में देश भर में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा शिव महापुराण का कथावाचन किया जा रहा है। जहां कथा सुनने एवं पंडित मिश्र का आशीर्वाद लेने अघन मास के प्रथम गुरुवार को वरिष्ठ विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा और उनकी धर्मपत्नी मंजू वोरा, सुपुत्र सुमित वोरा एवं बहु तनु वोरा के साथ पहुंचे एवं दिन भर शिव महापुराण कथा का आनंद लिया।

साथ ही पंडित प्रदीप मिश्रा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने भव्य धार्मिक आयोजन की व्यवस्था की तारीफ की। वोरा ने कहा कि सही धार्मिक शिक्षा एवं वेद पुराणों के यथार्थ ज्ञान से ही समाज धार्मिक उन्माद से बच सकता है। कोई भी धर्म व्यक्ति को व्यक्ति से अलगाव एवं नफरत की शिक्षा नहीं देता।

साम्प्रदायिक सद्भावना के लिए सभी को इस तरह के आयोजनों में शामिल होना चाहिए एवं धर्म के बारे में जानकार महापुरुषों से इस तरह वैदिक एवं पौराणिक कथाओं से मिलने वाली अमृत शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। उन्होंने आयोजन समिति को बधाई दी। इस दौरान उनके साथ राजीव वोरा, विवेक मिश्रा, मनीष सोनवानी, रवि पीडियार, प्रिंस जॉय व रवि नामदेव भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...