CG – 3 दिन से लापता युवक का मिला शव: डैम में तैरती मिली लाश… हत्या या सुसाइड ? जांच में जुटी पुलिस, PSC की कोचिंग कर रहा था छात्र

3 दिन से लापता युवक का मिला शव

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में तीन दिन से लापता छात्र का शव मिला है। बताया जा रहा है की युवक पीएससी कोचिंग कर रहा था। छात्र तीन दिनों से लापता था, जिसका शव खूंटाघाट डैम से बरामद हुआ है। युवक की पहचान भेक सिंह, बेमेतरा निवासी के रूप में हुई है। युवक के शव को पीएम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पूरा मामला बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र का बताया जा रहा है,

मिली जानकारी के अनुसार युवक तीन दिनों से लापता था। मोबाईल स्विच ऑफ होने के बाद से ही परिजन उसकी तलाश में थे। वहीं परिजनों ने सिटी कोतवाली पुलिस में उसकी गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी। जिसके बाद से ही पुलिस भी छात्र की तलाश में जुट गई थी।

इस दौरान सोमवार सुबह खूंटाघाट के मछुआरों ने एक युवक की लाश डेम में तैरती हुई देखी और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और लापता युवक के परिजनों को बुलवाया गया, जहाँ परिजनों ने मृतक की पहचान भेक सिंह पिता गणेश राम 26 वर्ष निवासी बेमेतरा के रूप में की।

हर एंगल से पुलिस कर रही जांच
घटना के बाद पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। वहीं पुलिस को युवक की स्कूटी खूंटाघाट के सायकल स्टैंड में 3 दिनों से लावारिस खड़ी होने की जानकारी मिली है। जिसकी पहचान परिजनों ने कर ली है। मामले में पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। छात्र यहाँ किसके साथ पहुँचा था और उसके साथ क्या हुआ इन तमाम पहलुओं जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...