भिलाई में स्टार: Rungta Carnival में Famous Singer Madhur Sharma ने अपनी मधुर आवाज से बिखेरा जादू… हल्का-हल्का सुरूर, काली-काली जुल्फों से लेकर बीबा सादा दिल तक धांसू परफॉरमेंस

भिलाई। भिलाई के संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स, भिलाई द्वारा कार्निवाल 2025 का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार 7th फरवरी को सिंगर, कंपोजर एंड सांग राइटर मधुर शर्मा ने लाइव परफॉरमेंस किया। उनके गाये गीतों पर स्टूडेंट्स ने जमकर डांस किया। सीटियां बजाई । मधुर शर्मा ने अपनी प्रभावशाली परफॉरमेंस से संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स, भिलाई के परिसर को ऊर्जादायक बना दिया एवम दर्शको में जोश भर दिया।

कार्निवाल में खेल कूद एवम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत कुल 72 कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं । जिसमे 46 खेल कूद एवम 26 सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, ग्रुप एवम सोलो डांस, बैटल ऑफ़ डांस, अंताक्षरी, मास्टरशेफ सहित रैप सांग, रील्स, फोटोग्राफी समेत अन्य आयोजन शामिल है।

इस अवसर पर संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स, भिलाई के चेयरमैन संजय रूंगटा, डायरेक्टर डॉ साकेत रूंगटा, रजनी रूंगटा हर्षा रूंगटा, सभी संस्थानों के प्रिंसिपल, डीन एवम अन्य स्टाफ उपस्तिथ थे। सभी ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...