CG NEWS : बारात से वापस आ रहा पिकअप पलटा, दो लोगों की मौत

महासमुंद. बीती रात महासमुंद जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. ओडिशा से बारात लेकर वापस आ रहा पिकअप वाहन टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं 4 से 5 लोग घायल हुए हैं. यह घटना नरतोरा के पास की है.

हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने 112 और पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही पटेवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव लाया. बताया जा रहा कि पिकअप में सवार लगभग आधा दर्जन लोगों में से दो लोगों की मौत हो गई है. बाकी 5 लोगों का इलाज जारी है. बारात बरभाठा पटेवा से ओडिशा गई थी और बीती रात वापस आने के दौरान यह हादसा हुआ है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...