महासमुंद में 77 किलो से ज्यादा गांजा जब्त : महाराष्ट्र के दो तस्कर गिरफ्तार, 48.95 लाख की संपत्ति जब्त

महासमुंद। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर कार्रवाई करते हुए एक मालवाहक ट्रक से 77 किलो 620 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में महाराष्ट्र के रहने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजा, तस्करी में इस्तेमाल ट्रक और मोबाइल फोन समेत कुल 48 लाख 95 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

मुखबिर की सूचना पर बिछाया गया जाल

पुलिस को 18 नवंबर 2026 को सूचना मिली थी कि गेरुआ रंग के आयशर माजदा प्रो 3019 ट्रक (MH 45 AE 9708) में गांजा भरकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की टीम ने ग्राम रेहटीखोल के पास एनएच-53 पर घेराबंदी की। कुछ समय बाद संदिग्ध ट्रक मौके पर पहुंचा, जिसे पुलिस ने रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन के डाले में रखी तीन बोरियों से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ओडिशा के सोनपुर जिले से गांजा लिया था और उसे महाराष्ट्र के शोलापुर जिले पहुंचाने जा रहे थे।

48.95 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

पुलिस के मुताबिक, जब्त किए गए 77.620 किलोग्राम गांजे का बाजार मूल्य 38 लाख 81 हजार रुपये आंका गया है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल ट्रक की कीमत 10 लाख रुपये और दो मोबाइल फोन की कीमत 14 हजार रुपये बताई गई है। इस तरह जब्त संपत्ति का कुल मूल्य 48 लाख 95 हजार रुपये है।

महाराष्ट्र के दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गणेश शिंदे (35), निवासी आवडी, थाना मोहड, जिला शोलापुर और रविराज बालू सुडके (19), निवासी भिकवडी आडगांव, थाना विट्टा, जिला सांगली, महाराष्ट्र शामिल हैं। दोनों के खिलाफ सिंघोड़ा थाने में अपराध क्रमांक 142/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(II)(C) के तहत कार्रवाई की है।

तस्करी के नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गांजे की आपूर्ति करने वालों और इसे खरीदने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जांच का उद्देश्य तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाना और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचना है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दो बड़े मामलों में आरोपियों की कोर्ट में पेशी...

रायपुर। राजधानी में दो चर्चित मामलों में आरोपियों की अदालत में पेशी हुई। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ईडी ने...

कुलपति-कुलसचिव विवाद में राजभवन का बड़ा फैसला : डॉ....

अंबिकापुर। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में कुलसचिव के पद को लेकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। राजभवन के आदेश के बाद डॉ. शारदा...

रायगढ़ में किराये के मकान में चल रहा था...

रायगढ़। जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के एक...

अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत :...

रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संस्थापक और जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित बघेल को सर्वोच्च न्यायालय से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट...