CG में लापरवाही का मामला: डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की मौत… प्रशासन ने नर्सिंग होम को किया सील… परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की मौत

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रश्मि निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत के मामले में प्रशासन जांच में जुट गया है, वहीं प्रशासन ने रश्मि निजी नर्सिंग होम को सील कर दिया है। आपको बता दे की नर्सिंग होम की लापरवाही उजागर हुई है। यहां प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों की मौत का मामला सामने आया है। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल, मामला सूरजपुर के तिलसिवां में स्थित रश्मि नर्सिंग होम का है। यहां ग्राम भुवनेश्वरपुर की रहने वाली पूजा साहू को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि वह 3 अप्रैल को पूजा को लेकर प्रसव के लिए जिला चिकित्सालय आए थे। यहां उसका 4 अप्रैल तक इलाज किया गया, लेकिन जब वहां पूजा की हालत में सुधार नहीं हुआ तो वे उसे लेकर अंबिकापुर किसी अन्य हॉस्पिटल उपचार के लिए जाने पर विचार कर रहे थे। इसी दौरान जिला चिकित्सालय सूरजपुर की डॉक्टर और रश्मि नर्सिंग होम के संचालक डॉ. रश्मि ने उन्हें यह कहते हुए अपने नर्सिंग होम में एडमिट करा लिया कि जो वहां उपचार होगा वह उपचार उनके नर्सिंग होम में हो जाएगा।

परिजनों ने डॉक्टर रश्मि की बात मानते हुए पूजा को 4 अप्रैल की शाम डॉ. रश्मि के नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। यहां 5 अप्रैल को पूजा का बच्चा मरा हुआ पैदा हुआ और कुछ घण्टों के बाद रात में पूजा ने भी दम तोड़ दिया। इसकी शिकायत मिलने के बाद तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर नर्सिंग होम को सील करा दिया और बताया कि जांच में किसी प्रकार छेड़खानी ना हो इसलिए अभी सील कर दिया गया है। पुलिस भी नर्सिंग होम पहुंचकर जांच में जुट गई है और शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय सूरजपुर भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...