CG – लड़के-लड़की ने लगाई फांसी: रात को निकले थे घर से… अगले दिन सुबह 13 साल की लड़की और 18 साल के लड़के की मिली पेड़ से लटकी लाश… प्रेम प्रसंग में मौत को गले लगाने का अनुमान

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में 13 वर्षीय लड़की व 18 वर्षीय लड़के ने फांसी लगा कर जान दे दी। दोनो बीती रात से गायब थे, जिनकी आज गांव के बाहर पेड़ पर लटकती हुई लाश मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल दोनों ने खुदकुशी क्यों की, यह पता नहीं चल सका है। मामला पिपरिया थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मरका गांव में बुधवार सुबह खेत जब लोग खेत में काम करने पहुंचे तो बबूल के पेड़ पर लड़का और लड़की की लाशें लटकी हुई थी। दोनों ने नाइलोन की रस्सी से फांसी लगाई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। दोनों लड़के-लड़की उसी गांव के रहने वाले हैं। लड़की नाबालिग है, जबकि लड़का 18 साल का है और उसका नाम मंगल यादव है।

पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि जब वे सुबह उठे, तो बच्चे घर में नहीं थे। कुछ देर तक उन्हें आसपास इधर- उधर ढूंढा। तभी गांव के बाहर लड़का- लड़की के फांसी लगाए जाने की खबर मिली। मौके पर पहुंचे, तो देखा कि उन्हीं के बच्चे हैं। दोनों के बीच प्रेम संबंध था, इस बात की भी जानकारी परिजनों को नहीं है। पुलिस जरूर इसे लेकर आशंका जता रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में भाई ने ही बिल्डर के नाम पर...

भिलाई। शहर में कारोबारी के नाम और पहचान का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल कर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया...

पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो की मौत...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। मृतकों में पामगढ़ नगर पंचायत के...

कोरबा में मासूम की हत्या से भड़का आक्रोश :...

कोरबा। रजगामार क्षेत्र में 7 वर्षीय बच्ची के अपहरण, अनाचार और हत्या की घटना ने कोरबा में लोगों को झकझोर कर रख दिया है।...

स्कूल में घुसकर शिक्षक पर डंडे से हमला :...

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में एक प्राथमिक विद्यालय के भीतर सहायक शिक्षक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है...