CG – गर्लफ्रेंड के लिए बॉयफ्रेंड बन गया चोर: प्रेमिका को मोबाइल गिफ्ट करने के लिए दोस्तों के साथ मिलकर अंग्रेजी शराब दुकान में की चोरी… 1 लाख के करीब उड़ा ले गए… सभी आरोपी गिरफ्तार

Boyfriend became a thief for his girlfriend

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की बिलासपुर में शराब दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। बताया जा रहा है की एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के लिए चोर बन गया। अपनी गर्लफ्रेंड को मोबाइल गिफ्ट करने के लिए उसने दोस्तों के साथ मिलकर एक अंग्रेजी प्रीमियम शॉप में चोरी की साजिश रची। आरोपी युवकों ने दुकान के दराज में रखे करीब 1 लाख रुपये नकद चुरा लिए। यह पूरी वारदात तारबाहर थाना क्षेत्र में अंजाम दी गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, तारबाहर थाना में 22 अप्रैल को अंग्रेजी प्रीमियम शॉप में टिन शेड और फॉल्स सीलिंग तोड़कर प्रवेश कर दराज से 97,800 रुपये की चोरी का मामला का सामने आया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी कृष्णचंद सिदार के नेतृत्व में टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने पुराने बस स्टैंड के पास से संजू बेरिया (20 वर्ष), धरपोंगा चतुरबेदानी (20 वर्ष) और अजित कुमार राजवाड़े उर्फ गोलू (27 वर्ष) को घेराबंदी कर पकड़ा।पुलिस की पूछताछ में आरोपी संजू बेरिया ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के लिए मोबाइल खरीदना चाहता था, जिसके लिए उसे पैसों की जरूरत थी। पैसों के लिए उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई।

शराब पीने के बाद संजू ने बाथरूम के रास्ते दुकान में प्रवेश कर रुपये चुराए। रकम को आपस में बांटकर पार्टी की गई और संजू ने मोबाइल खरीदा। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के पैसों से खरीदा गया मोबाइल जब्त कर लिया है। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...