कैनाल रोड निर्माण को लेकर जनता ने जताई नाराजगी: विधायक रिकेश सेन अधिकारियों को दिए निर्देश… कहा- “जनता की भावना अनुरूप ही होगा विकास”

भिलाई। भिलाई में कैनाल रोड का कार्य शुरू होने जा रहा है इसी बीच कैनाल रोड को लेकर जनता की कुछ आपत्ति आई है जिसे देखते हुए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस रोड को सेंटर से 40–40 फिट न करके 30–30 किया जाए। सेन ने कहा कि जनता की भावना के अनुरूप ही क्षेत्र में विकास होंगे। हमारे क्षेत्र में ऐसा कोई काम नहीं होगा जिसमें जनता की भलाई नहीं हो। कैनाल रोड का निर्माण क्षेत्र के लिए एक बड़े विकास कार्य के रूप में देखा जाना चाहिए। इस निर्माण कार्य में जिस किसी के भी घर को तोड़ा जाएगा, उसे मात्र 75000 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिया जाएगा। उन्होंने प्रभावित लोगों से अपील की है कि इस विकास कार्य को पूरा करने में शासन-प्रशासन का सहयोग करें क्योंकि यह कार्य भिलाईयंस की सुविधा के लिए ही किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोरबा में दर्दनाक हादसा : डेंगूनाला पुल के नीचे...

कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। डेंगूनाला पुल के नीचे नदी किनारे दो वर्षीय मासूम बच्चे का शव...

CG News : एक ही घर में महिला और...

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में एक ही घर के भीतर महिला और पुरुष के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।...

पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर पर फिर FIR;...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रसूख और विवादों का पुराना नाता एक बार फिर सुर्खियों में है। शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे और पूर्व...

CG – सेंट्रल जेल में रेप के आरोपी ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। रायपुर सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...