CG में बॉयफ्रेंड ने की शादीशुदा गर्लफ्रेंड की हत्या, वारदात की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बॉयफ्रेंड ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड को मार डाला। बॉयफ्रेंड ने जंगल में पहले शराब पी, फिर गला दबाकर बेहोश कर दिया। 50 मीटर घसीटा, फिर बेहोशी की हालत में पत्थर से सिर कुचल दिया। शव को पत्थरों से ढककर भाग गया। मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम कमला राजपूत (35) है, जो पाररास गांव की रहने वाली थी। वहीं मारने वाले बॉयफ्रेंड का नाम नेमीचंद साहू (29) साहू है। ये तरौद गांव का रहने वाला है। पिछले 5 साल से अफेयर था। आरोपी को शक था कि गर्लफ्रेंड किसी और से बात करती है। शादी करने से इनकार करने पर हत्या की।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 24 जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीण जंगल गए थे। जंगल से तेज बदबू आ रही थी। ग्रामीणों को शक हुआ कि जंगल में कुछ वारदात हुई है। ग्रामीणों ने फौरन डौंडीलोहारा पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान एक महिला की सड़ी-गली लाश बरामद हुई।

महिला की कलाई पर ‘KL’ टैटू लिखा था। पुलिस ने आसपास के इलाकों में गुमशुदगी के बारे में जानकारी जुटाई। साथ ही टैटू ‘KL’ के बारे में जानकारी जुटाई। इस दौरान मृतिका के भाई ने टैटू देखकर अपनी बहन कमला राजपूत के रूप में पहचान की।

एसपी योगेश पटेल ने पहचान कन्फर्म होने के बाद जांच के लिए 3 स्पेशल टीम बनाई। टीम ने लोकेशन, कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी के साथ सबूत जुटाए। सबूत मिलने के बाद पुलिस ने नेमीचंद को हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू की। पहले आरोपी ने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। नेमीचंद ने बताया कि वह नशे की हालत में था। शक के चलते हत्या की। वह कमला से शादी करना चाहता था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...