CG – इंस्टाग्राम पर दोस्ती युवती को पड़ गया भारी: बॉयफ्रेंड ने वीडियो कॉलिंग कर किया न्यूड VIDEO रिकॉर्ड… वायरल करने की धमकी देकर वसूले पैसे… अब पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

इंस्टाग्राम पर दोस्ती युवती को पड़ गया भारी

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवती से ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बना युवती से दोस्ती कर युवक ने उसे भरोसे में ले लिया। फिर आपत्तिजनक वीडियो कॉलिंग की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर रुपए ऐंठने लगा। शिकायत पर पुलिस ने अपराध कायम कार उसी को गिरफ्तार किया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

घरघोड़ा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरवरी महीने में पीड़िता के पास इंस्टाग्राम पर मिस्टर मैक्स नाम की ID से एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आया, जिसे एक्सेप्ट करने के बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई। दोनों में दोस्ती इतनी गहरी हो गई, कि आरोपी ने लड़की से कपड़े उतरवाए और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम दीपेश शर्मा (19) है। वह सक्ती जिले का रहने वाला है। मार्च 2024 को आपात्तिजनक वीडियो रिकार्ड किया था। युवती को लगातार परेशान करने लगा था। परेशान युवती ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की।

पीड़िता ने पुलिस से बताया कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 3000 हजार रुपए लिए हैं। आरोपी लगातार पैसे मांग रहा था, लेकिन पीड़िता के पास पैसे नहीं थे, तो नहीं दिए। तभी आरोपी वीडियो वायरल कर दूंगा बोलकर डराया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी दीपेश कुमार शर्मा पिता अजय शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद सक्ति जिले के अड़भार से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...