CG – दोस्त की गर्लफ्रेंड को देख बिगड़ी नियत और हो गया कांड: प्रेमी ने प्रेमिका को दोस्त के साथ देख लिया आपत्तिजनक हाल में… गम में पी जमकर शराब… गुस्से में यार को उतार दिया मौत के घाट, मुक्तिधाम में खुद ही करने लगा अंतिम संस्कार

क्राइम डेस्क। कहते हैं दोस्ती का रिश्ता हर रिश्ते से बड़ा होता है, लेकिन जब वही दोस्त दोस्ती में गद्दारी करे तो हश्र भी बुरा होता है। ऐसा ही एक मामला कोंडागांव जिले से सामने आया है। यहां मुक्तिधाम में रहने वाले युवक की दोस्ती कुछ समय पहले एक युवक से हुई। दोस्ती के बाद उसने अपने दोस्त की प्रेमिका को अपने जाल में फंसा लिया। दोनों की मुलाकात हुई और दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। एक दिन दोनों को आपत्तिजनक हालत में दोस्त ने देख लिया। इसके बाद दोनों युवकों में विवाद हुआ और दोस्त ने की प्रेमिका के साथ रंगरलियां मना रहे दोस्त की हत्या कर दी। साथ शव को मुक्तिधाम में जल रहे अन्य शवों के साथ जला दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला सिटी कोतवाली का है।

जानकारी के मुताबिक, विजय नुरेटी (45) मुक्तिधाम के पास ही अपने दोस्त प्रकाश नाग के साथ रहता था। विजय का इलाके की ही किसी युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी इसके दोस्त प्रकाश नाग को भी थी। प्रकाश और विजय की गर्लफ्रेंड के बीच भी कैजुअल बातें हुआ करती थी। एक दिन विजय किसी काम से बाहर गया हुआ था।

विजय का आरोप है कि, जब वह अचानक घर लौटा तो देखा कि प्रकाश उसकी गर्लफ्रेंड के साथ बिस्तर में न्यूड लेटा हुआ है। जिसके बाद इसका दोनों के साथ विवाद हुआ। अपनी माशूका के साथ इसने ब्रेकअप कर लिया। दोस्त से दोस्ती तोड़ ली। दोस्तों और मोहब्बत को खोने का गम इसे इस कदर सवार हुआ कि बेदम शराब पीने लगा। फिर 19 अप्रैल की रात इसने जमकर शराब पी।

जिसके बाद यह प्रकाश के पास गया। जहां दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। गुस्से में इसने लाठी से पीट-पीटकर अपने दोस्त की हत्या कर दी। जिसके बाद डर गया। फिर दोबारा शराब पीने गया। हत्या का राज छिपाने के लिए मृतक के शरीर को जलाने का प्लान बनाया। जिसके बाद उसके पैर में गमछा बांधा। फिर घसीटते हुए उसे मुक्तिधाम लेकर गया।

जिस जगह पर शवों को जलाया जाता है उसी शेड के नीचे दोस्त के शव को रखा। शव के ऊपर लकड़ी डालकर आग लगा दी। फिर वहां से चला गया। 20 तारीख की सुबह इलाके के एक परिवार के सदस्य मुक्तिधाम आए थे। जिन्होंने अधजली लाश देखी। इस बात की खबर फौरान पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

सबसे पहले पुलिस ने मृतक के परिजनों का पता लगाया। जब परिजनों से पूछताछ में मालूम हुआ कि प्रकाश अपने दोस्त विजय के साथ रहता था। जिसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर उसके दोस्त को कोंडागांव के ही किसी इलाके से पकड़ा। विजय ने पूछताछ में हत्या का राज खोल दिया।

पुलिस को उसने हत्या करने की वजह बताई। पुलिस ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया है। अफसरों का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कुछ ही घंटे के अंदर पुलिस ने इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...