दुल्हन की मौत: मायके से खुशी-खुशी विदा होकर ससुराल आई थी दुल्हन, 10 घंटे के भीतर ही हुई मौत, जानिए पूरा मामला…

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर (Jodhpur) से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां शादी के 10 घंटे बाद ही मायके से विदा होकर ससुराल पहुंची एक दुल्हन की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दुल्हन की अचानक तबीयत खराब हो गई थी और वह बेहोश हो गई थी. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

क्या है मामला
मामला जोधपुर जिले के कुई जोधा गांव का है यहां रेखा नाम की लड़की की सुभाष के साथ शादी हुई थी. शादी वाले घर में काफी खुशी का माहौल था.

अगले दिन रेखा विदा होकर अपने ससुराल पहुंची थी. वहीं नई नवेली दुल्हन के घर में आने से दूल्हे के घर में भी काफी रौनक लगी हुई थी. तमाम रीति-रिवाजों को निभाते हुए दूल्हा सुभाष और दुल्हन रेखा गांव के मंदिरो में माथा टेकने पहुंचे थे. सभी देवाताओं की पूजा के बाद दूल्हा-दुल्हन कुछ घंटों बाद घर वापस लौट आए थे.

रस्म निभाने के दौरान दुल्हन हो गई थी बेहोश
बताया जा रहा है कि मंदिरों से पूजा करने के बाद दूल्हे के परिजन दुल्हन से अन्य रस्में कराने लगे इसी दौरान अचानक दुल्हन की तबीयत खराब हो गई. दूल्हा और उसके परिवार वाले फौरन दूल्हन को बालेसर के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे थे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

दुल्हन की मौत से दूल्हे का रो-रोकर बुरा हाल
वहीं दुल्हन की मौत की खबर सुनकर दूल्हा और उसके परिजनों के होश उड़ गए. जिस घर में कुछ देर पहले नई दुल्हन आने की खुशियां मनाई जा रही थी वहां मातम पसर गया. इधर दूल्हे की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं लड़की के परिवार में भी गम का माहौल है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...

छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय कीर्तिमान: ‘मातृ वंदना योजना’ में 14.49...

रायपुर, 16 जुलाई 2026। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की...

​आलेख : वक्फ़ समुदाय का है, उसके पहरेदारों का...

नई दिल्ली। सदियों से वक्फ़ इस्लाम में सामाजिक कल्याण के सबसे महान संस्थानों में से एक रहा है। पूरे भारत में, मस्जिदें, कब्रिस्तान, स्कूल,...

छत्तीसगढ़ केबिनेट की बड़ी बैठक कल: CM विष्णु देव...

रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में कल यानी बुधवार, 8 जुलाई को राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री...