सड़क हादसे में भाजपा नेता की बेटी की मौत: ट्यूशन से लौट रही थी जुड़वा बहने… तेज रफ्तार पिकअप ने मार दी एक्टिवा को जोरदार टक्कर… हादसे में एक बहन की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर देर शाम हुए सड़क हादसे में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की बेटी की मौत हो गई है। इस हादसे में दूसरी बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे उपचार के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों जुड़वा बहन एक साथ ट्यूशन पढ़कर एक्टिवा से लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हालांकि पुलिस को हादसे का पता देर रात चला। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

तोरवा क्षेत्र के देवरीखुर्द स्थित पंचायत भवन के पास रहने वाली सगुन सिंह (16) पुत्री मिथिलेश सिंह 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। वह अपनी जुड़वा बहन पलक सिंह के साथ ट्यूशन पढ़कर सरकंडा के राजकिशोर नगर से एक्टिवा पर घर लौट रही थी। अभी दोनों बहनें राजकिशोर नगर के ऊर्जा पार्क मोड़ के पास पहुंची थी, उसी समय तेज रफ्तार पिकअप क्रमांक के चालक ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। घटना शाम करीब पांच बजे की है।

बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच उन्होंने पुलिस के डायल 112 को कॉल किया। लेकिन, पुलिस समय पर नहीं पहुंची। इसके चलते आसपास के लोगों ने दोनों बहनों की गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए तत्काल अपोलो अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में सगुन को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी छोटी बहन को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

पुलिस को रात में मिली सूचना
सरकंडा TI परिवेश तिवारी ने बताया कि इस हादसे की सूचना पहले पुलिस को नहीं मिली थी। छात्रा की मौत के बाद गुरुवार की रात अपोलो अस्पताल के गार्ड ने सूचना दी। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, घटनास्थल से पिकअप को जब्त कर लिया गया है।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...