भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हुए भाई-बहन: फर्स्ट ईयर छात्रा की मौत, नाबालिग छात्र की हालत नाजुक… आक्रोशित लोगों ने रोड किया जाम; पुलिस तैनात

भिलाई। भिलाई में फिर से एक दुखद सड़क हादसा हुआ है। भिलाई नगर निगम के इंडस्ट्रियल एरिया वार्ड क्रमांक 40 छावनी में यह हादसा हुआ है। आपको बताते चले कि, ये सड़क कुछ दिनों पहले ही बना हैं। इस हादसे में एक युवती की मौत हुई है और एक नाबालिक बालक घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक सवार भाई-बहन को ठोकर मार दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने 18 वर्षीय साक्षी साव को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं 16 वर्षीय चंदन साव बुरी तरह से घायल हो गया। घायल बच्चे को भिलाई के बीएम शाह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वही 18 वर्षीय बालिका का शव सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के मर्च्युरी में रखा गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से वाहन कि पहचान कर रही है।

स्थानीय लोगों ने बालिका की मौत के आक्रोश में ट्रांसपोर्ट नगर सड़क को जाम कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिनों पहले सड़क डामरीकरण किया गया है। लेकिन एक सप्ताह बने सड़क में पहले से बने हुए ब्रेकर को हटा दिया गया है। वहीं इस भारी वाहनों वाले ट्रांसपोर्ट नगर सड़क में एक भी जगह ब्रेकर नहीं बनाया गया है। जिसकी वजह से यहां पर हादसे हो रहे हैं।

जानकारी मिली हैं की, छावनी सीएसपी आशीष कुमार बंछोर और जामुल थाना प्रभारी भी बल के साथ घटना स्थल पर अब भी मौजूद है। दरअसल कुछ दिनों पहले साक्षी साव ने कॉलेज में फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया था। वही 11वीं कक्षा का छात्र चंदन साव भी पढ़ाई मे होशियार छात्र है। हादसे के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतिका और घायल बालक के पिता प्रमोद साव पेशे से ट्रक ड्राइवर है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...