भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत: संडे मार्केट से लौट रहे थे दोनों, ट्रक की चपेट में आए; युवती की ऑन द स्पॉट डेथ, नाबालिग किशोर तड़पता रहा…

भिलाई। इस वक्त की बड़ी खबर भिलाई के हथखोज क्षेत्र से सामने निकल कर आ रही है। दरहसल ट्रक की चपेट में आने से भाई-बहन की मौत हो गई है। घटना स्थल में 23 साल के तारिणी निषाद, बीएससी फाइनल, खूबचंद बघेल कॉलेज की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वही उसके 17 साल के भाई हरीश निषाद बुरी तरह से घायल हो गया। जिसकी बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

संडे मार्किट से लौट रहे थे भाई-बहन
बताया जा रहा है कि, दोनों भाई-बहन सुपेला के संडे मार्केट से लौट रहे थे। जिस बाइक में भाई-बहन आ रहे थे उसका नंबर CG 07 BZ 2302 है जिस ट्रक की चपेट में दोनों भाई-बहन की मौत हुई उसका नंबर MH FC 6567 है। इंजीनियरिंग पार्क के पास हादसा हुआ है।

सड़क पर रहा जाम
मिली जानकारी के अनुसार, इंजीनियरिंग पार्क के सामने बाइक का संतुलन बिगड़ा, जिसके वजह से बाइक स्लीप हो गई जिस वजह से दोनों ट्रक के पिछले पहिए के नीचे या गए और दोनों की मौत हो गई। भाई-बहन गरीब परिवार से हैं। रोड में तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। बताया जा रहा है कि, मरने वाले दोनों पार्षद संतोषी निषाद के परिजन हैं। पुलिस ट्रक को जब्त कर लिया है। वार्ड-3 रामायण चौक की घटना है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...