आटा-साटा प्रथा में भाई ने किया बहन का रेप: पत्नी गई मायके तो वहां से अपनी बहन को लाकर करता रहा बलात्कार, इधर छोटे भाई ने भांजे को उतारा मौत के घाट, पढ़िए क्या है पूरा मामला

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां बड़े भाई ने छोटी बहन का बार-बार बलात्कार किया तो वहीं छोटे भाई ने उसके 4 साल के मासूम बेटे को जहर देकर मार दिया। बड़े भाई ने पत्नी के मायके जाने का बदला बहन से रेप कर लिया, क्योंकि दोनों की शादी आटा-साटा प्रथा के तहत हुई थी। महिला जैसे-तैसे भाइयों बचकर पति के पास पहुंची, तब जाकर घटना का खुलासा हुआ। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना का खुलासा तब हुआ, जब हैवान भाइयों से बचकर महिला अपने पति के पास चली गई। भाई ने गुमशुदगी दर्ज कराई तो पुलिस महिला को खोजते हुए उसके पास पहुंची। फिर महिला ने अपना दर्द बयां किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

मामला मंदसौर जिले के अफजलपुर थानाक्षेत्र के एक गांव का है। TI कमलेश सिंगार ने बताया कि 2017 में यहां रहने वाले भाई-बहन की आटे-साटे में शादी हुई थी। भाई की शादी सुशीला (परिवर्तित नाम) से और बहन निर्मला ( परिवर्तित नाम) की शादी सुशीला के भाई संजीव से हुई थी। निर्मला ने ना चाहते हुए भी अपने भाई की खातिर ये शादी की। एक साल बाद निर्मला ने बेटे को जन्म दिया। सुशीला को बेटी हुई। पति से विवाद होने पर डेढ़ साल बाद ही सुशीला अपने मायके चली गई। इससे गुस्साया सुशीला का पति अपनी बहन निर्मला को भी उसके ससुराल से वापस ले आया।

पत्नी के ना आने पर बहन से करने लगा रेप
पीड़िता निर्मला ने पुलिस को बताया कि डेढ़ साल बाद भी जब भाई और भाभी का समझौता नहीं हुआ तो भाई गुस्से में रहने लगा। करीब ढाई महीने पहले सबके काम पर जाने पर भाई ने उसके साथ गलत काम किया। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मां को ये बात बताई तो उसने भी बात को दबा दिया। इसके बाद भाई ने कई बार उसने साथ दुष्कर्म किया।

छोटे भाई ने दिया 4 साल के भांजे को जहर
बड़े भाई की धमकियों से डरी बहन ने इसे अपनी किस्मत मान लिया था। वह काम पर जाने लगी थी। काम पर जाने के दौरान वह अपने 4 साल के बेटे को 17 साल के छोटे भाई के पास छोड़कर जाया करती थी। एक दिन भांजे की देखरेख के एवज में छोटे भाई ने बहन से मोबाइल की डिमांड कर दी।

बहन ने पैसा नहीं होने का हवाला दिया और भाई से कहा कि तुम कुछ काम भी नहीं करते, इसलिए मोबाइल की क्या जरूरत है। इस बात से गुस्साए छोटे भाई ने 5 जनवरी 2022 को बच्चे को कीटनाशक पिला दिया। उसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि चार साल के मासूम की मौत कीटनाशक पीने से हुई थी।

भागकर पति के पास लौटने पर खुला राज
बेटे की मौत से आहत बहन के साथ फिर से भाई ने 5 फरवरी को दुष्कर्म किया। इसके बाद 14 फरवरी को मौका देखकर वह भाग कर अपने ससुराल चली गई। बहन के घर छोड़ने पर भाई ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवा दी। अफजलपुर पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरा मामला सामने आ गया। पूछताछ में निर्मला ने अपने भाइयों की करतूत बताई।

क्या है ‘आटा-साटा’ प्रथा?

  • ‘आटा साटा’ प्रथा के अंतर्गत अगर किसी लड़के का विवाह किसी लड़की से होता है तो साथ में लड़की की तरफ से किसी लड़के की शादी लड़के की बहन से की जाती है यानी अदला-बदली।
  • इस तरीके से समझ सकते हैं कि यहां लड़के की बहन को अपनी भाभी के परिवार के किसी सदस्य या उसके सगे भाई से साथ शादी करनी होती है।

  • इस प्रथा में अमूमन लड़की की उम्र का ध्यान नहीं रखा जाता है।
  • इस प्रथा के नियमों के अनुसार अगर एक पक्ष दुल्हन को प्रताड़ित करता है तो दूसरा पक्ष भी दुल्हन को प्रताड़ित करने लगता है। एक लड़की अपने पति से अलग हो जाती है तो तो दूसरी को भी उसके पति से अलग कर दिया जाता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – बारात में नाचते समय हुआ बवाल: जबरदस्ती...

बारात में नाचते समय हुआ बवाल डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से खबर आ रही है। यहां भाभी का हाथ जबरदस्ती पकड़ने पर बवाल हो...

CG में कुलपति बर्खास्त: भर्ती घोटाला मामले में दुर्ग...

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में राज्यपाल ने महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति को बर्खास्त कर दिया है। विश्वविद्यालय में फर्जी भर्ती करने को...

CG – 12 नक्सली ढेर ब्रेकिंग: बीजापुर में सुरक्षाबलों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज सुरक्षाबलों को फिर एक बड़ी कामयाबी मिली है। बीजापुर में नक्सलियों संग हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को...

CG – फेल हुई तो मौत को लगाया गले:...

फेल हुई तो मौत को लगाया गले जांजगीर चांपा। कल छत्तीसगढ़ बोर्ड का का परिणाम आया। जिसमे 10वीं और 12वीं के कई छात्रों ने...

ट्रेंडिंग