लापता जैन मुनि की निर्मम हत्या: टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर फेक दिए शरीर के हिस्से… जैन समुदाय में आक्रोश… बीजेपी नेता ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

लापता जैन मुनि की निर्मम हत्या: टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर फेक दिए शरीर के हिस्से

डेस्क। कर्नाटक से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जैन आचार्य कामकुमार नंदी महाराज की हत्या कर दी गई। वे पिछले दो दिनों से लपता थे। पूरा मामला बेलगावी जिले का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

अपहरण के बाद की निर्मम हत्या
आचार्य काम कुमार नंदी कर्नाटक के बेलगाम जिले में चिकोड़ी में स्थित नंद पर्वत में प्रवास कर रहे थे। यहां पर बने आश्रम में वे पिछले 15 वर्षों से रह रहे थे। जैन मुनि आचार्य कुंथुसागर महाराज के शिष्य थे। रोजाना भक्त उनके दर्शन के लिए आया करते थे। 5 जुलाई को अचानक वे आश्रम से लापता हो गए।

आश्रम के मैनेजर और भक्तों ने मिलकर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। शनिवार की सुबह पुलिस ने सुबह संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अपराधियों ने मुनि के अपहरण और हत्या की बात स्वीकार कर ली है।

ऐसा बताया जा रहा है कि जैन मुनि के शव के कई टुकड़े किए गए और उन्हें अलग-अलग जगहों में फेंक दिया। अपराधियों ने पास में मौजूद नदी में शव फेंकने की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने शव के कुछ टुकड़े बरामद कर लिए हैं और आगे की जांच में जुट गई है।

जैन समुदाय में आक्रोश
इस खबर से जैन समुदाय बेहद आक्रोशित है। लोग हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जैन समुदाय के लोग कर्नाटक सरकार और राज्यपाल से अपराधियों को सजा दिए जाने और मुनियों को सुरक्षा प्रदान कराने की मांग भी कर रहे हैं।

बीजेपी नेता ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय सचिव ने कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस सरकार में संतों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “कर्नाटक में दिगंबर जैन संत पूज्य आचार्य कामनंदी जी महाराज की अपहरण के पश्चात हत्या कर दी गई है। कर्नाटक में कांग्रेस के कुशासन में अब जैन संत भी सुरक्षित नहीं बचे हैं, महामहिम राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत जी से आग्रह है कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच हो हत्यारे कोई भी हो बचना नहीं चाहिये।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...