Mahadev Book में एक और बड़ा खुलासा: BSP ठेकेदार ने मजदूरों के नाम पर खोले Fake Account…करोड़ों का ट्रांजेक्शन भी किया, गिरफ्तार; ठगी का मामला दर्ज

भिलाई। महादेव बुक में दुर्ग पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है। महादेव ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ पहली बार धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ठेकेदार और सिविल कांट्रैक्टर को रोहित सबरवाल उम्र 27 साल को अरेस्ट किया है।

आरोपी ठेकेदार ने अपने मजदूरों के नाम पर बैंक में सेलरी अकाउंट खुलावाया। इसके बाद 10-10 हजार रुपए लेकर उसे महादेव ऑनलाइन एप के गुर्गों को बेंच दिया। इससे उन एकाउंड में डेढ़ माह के भीतर करोड़ों रुपए का ट्रांजेक्शन किया। पुलिस ने आरोपी को बैंक से रुपए ट्रांजेक्शन करते हुए अरेस्ट किया है।

पुलिस कंट्रोल रूम में दुर्ग SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने मामले का खुलासा किया है । उन्होंने बताया कि पहली बार महादेव, रेड्डी अन्ना और अन्य ऑन लाइन सट्टा एप्प के खिलाफ कार्रवाई में धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में चौहान टाउन जुनवानी निवासी रोहित सबरवाल पिता संदीप सबरवाल को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि रोहित सिविल कांट्रैक्टर के साथ-साथ भिलाई स्टील प्लांट में भी ठेकेदारी करता है। उसने अपने यहां काम करने वाले मजदूरों का सेलरी अकाउंट ईसाफ बैंक की सिविक सेंटर शाखा में खुलाया था। इसके बाद 20 लोगों को धोखे में रखकर उनके अकाउंड को महादेव ऑनलाइन सट्टा चलाने वालों को दे दिया। उन लोगों ने इन खातों का उपयोग सट्टे की रकम के लेनदेन के लिए किया। पुलिस के रिकार्ड में सामने आया है कि पिछले डेढ़ महीने में 1 करोड़ 20 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है।

इस खुलासे में यह भी सामने आया है कि पहली किसी बैंक खाता धारक ने पुलिस में लिखित शिकायत की है। राजकुमारी ठाकुर पति राम प्रसाद ठाकुर (33 साल) निवासी बी. आर. पी. कालोनी स्टेशन मरोदा टैंक ने भट्ठी थाने में ये शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसका व उसके साथियों की पीएफ की राशि जमा करने के नाम पर रोहित सबरवाल ने 13 मई 2020 को उनका बैंक में खाता खुलवाया। इसके बाद उनका दुरुपयोग करके उनके साथ धोखाधड़ी की है।

आरोपी रोहित ने बताया कि जगदलपुर में विशाल नाम का युवक महादेव एप चलाता है। उसने उसे एक अकाउंट के लिए 10 हजार रुपए दिया था। इसके बाद उन सभी खातों में महादेव एप में लगाए गए बैट की रकम ट्रांसफर की गई। इन खातों में एक-एक दिन में 4-5 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन किया गया है। पुलिस जल्द ही यह पता लगाएगी कि इस अकाउंट से कहां-कहां और किन-किन खातों में रकम ट्रांसफर की गई है। इसके बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने अपील की है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए हैं ऑनलाइन सट्टा एप से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए, चाहे वो कोई भी हो। इसलिए जो भी इस कार्य में संलिप्त हैं वो इसे बंद करके सरेंडर कर दें। पकड़े जाने पर पुलिस किसी को भी नहीं छोड़ेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसंपर्क...

दुर्ग। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा करते हुए ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क किया। नागरिकों को संबोधित...

CG में कांग्रेस को फिर से झटका: लोकसभा चुनाव...

CG में कांग्रेस को फिर से झटका बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों कांग्रेस के कई नेता इस्तीफा देते जा रहे है। और लगातार भाजपा में...

बिलासपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने भरा...

डेस्क। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर पहुंचे। सीएम साय बिलासपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के नामांकन में शामिल हुए।...

मतदान में हर पल पर रहेगी पैनी नजर: CEO...

रायपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत प्रदेश में प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में हो रहे मतदान की पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखने...

ट्रेंडिंग