स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा को हटाने रिकेश ने खोला मोर्चा: पूर्व नेता प्रतिपक्ष रिकेश ने मेयर, कमिश्नर को लिखा लेटर, दिया ये तगड़ा तर्क

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन ने लिखा आयुक्त महापौर को पत्र कहा तत्काल हटायें स्वास्थ्य अधिकारी को।

तत्कालीन आयुक्त ने कहां मुझे नहीं है अधिकार हटाने का इंतजार करें 10 तारीख का जब वर्तमान आयुक्त रोहित व्यास जी अपने अवकाश के पश्चात् वापस लौटेंगे।

महापौर ने कहा प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी का बयान का समर्थन नहीं किया जा सकता मै आयुक्त से कहूंगा स्वास्थ्य प्रभारी से स्पष्टीकरण लिया जाये उसके बाद कार्यवाही की जायेगी। महापौर जी ने रिकेश सेन से कहा कि 10 तारीख तक इंतजार करें निश्चित रूप से आपको निराश नहीं किया जायेगा।

प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, नगर पालिक निगम, भिलाई के द्वारा वेतन नहीं मिलने से सफाई कर्मचारियों के आंदोलन में प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह ग्रीन नेचर कंपनी को ठेका देना चाहते थे, लेकिन रिकेश सेन तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष के सिफारिश में पी.वी. रमन के कंपनी को दिया गया। उस विडियों में बहुत सी बातें स्पष्ट नहीं है। जैसा कि नगर पालिक नियम अधिनियम 1956 कि धारा 69(4) में प्रदत्त शक्तियों के अनुसार नगर पालिक निगम आयुक्त को निविदा आमंत्रित करने की अनुमति होती है। जिसके तहत निविदा आमंत्रित कर सभी प्रतियोगी निविदा में न्यूनतम दर (Lowest Rate) को नियमानुसार कार्यादेश (Workorder) दिया जाता है। निविदा बुलाने की शक्तियां न ही महापौर के पास है न ही मेयर-इन-काउंसिल के पास है और न हीं पार्षद को ये अधिकार दिया गया है। उसके बाद इस प्रकार का गैर जिम्मेदाराना बयान प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी का आना उचित नहीं है। कृपया इस पूरे प्रकरण की एवं विडियो का परीक्षण कर जांच किया जाए। उसके बाद प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी को उसके पद से तत्काल हटाकर उचित कार्यवाही किया जाये। जिससे निगम के प्रति आम-जनमानस का विचार स्पष्ट रहें

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...