BSP ED ने भूमाफियों को खदेड़ा: 12 एकड़ जमीन में धड़ल्ले से चल रहा था अवैध व्यापर… दीवाल गिराया और करोड़ों की जमीन को करवाया कब्जामुक्त

भिलाई। अवैध कब्जों के खिलाफ BSP की नगर सेवाये के प्रवर्तन विभाग (ED) एवं भूमि अनुभाग विभाग लगातार कार्रवाई कर रही है। आज नेवई में विभाग द्वारा अलग-अलग इट भट्टों को कब्जामुक्त करवाया जा रहा है। करीब 12 एकड़ में भूमाफियों ने कब्ज़ा कर रखा था। जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। आपको बता दें, नेवई क्षेत्र मे कई ईट भट्टो का संचालन कई वर्षो से किया जाता रहा है। भिलाई इस्पात संयंत्र नगर सेवाये के प्रवर्तन एवं भूमि अनुभाग द्वारा बुधवार को इन्ही जमीन से लगी एक अन्य अवैध ईट भट्टे पर कार्यवाही करते लगभग 80 मीटर अवैध ईट की दीवाल को ढ़हाया गया। वही नेवई बस्ती की एक अन्य बी एस पी भूमि जिस पर कुछ माफियाओ द्वारा प्लॉटिंग कर कब्जा किया जाने की तैयारी की जा रही थी, जिसे चिन्हित कर माफियाओ को खदेड़ा गया।

इस कार्यवाही मे प्रवर्तन विभाग, भूमि अनुभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं निजी सुरक्षा गार्ड उपस्थित थे। प्रवर्तन अनुभाग तथा भूमि अनुभाग द्वारा आज नेवई में चार स्थानों पर अवैध कब्जेधारिओ और भूमाफ़ियायो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए लगभग 12 एकड़ भूमि को कब्जे में लिया गया। जिसमें शेखर बारी के पास ईट भत्ते के विरुद्ध कार्यवाही कर 80 मीटर इट से बनी बाउंड्री वाल को तोड़ा गया व लगभग दो एकर भूमि को कब्जे मुक्त किया गया।

एच एस सी एल लेबर कॉलोनी के पास दो एकर, नेवई भाटा मुरुम खदान के पास 25 एकर, पुरानी नेवई बस्ती में लगभग 7.50 एकड़ भूमि को कार्यवाही करते हुए कब्जे में लिया गया। पूर्व में भी संपदा न्यालयय के आदेश पर प्रवर्तन व भूमि विभाग द्वारा तीन अन्य इट भट्टे पर कार्यवाही कर लगभग दस एकड़ भूमि कब्जा मुक्त किया गया था। DGM के.के. यादव ने बताया कि, आगे भी अवैध कब्जेधारिओ और भूमाफ़ियायो के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी तथा आवश्यकता होने पर वैधानिक कार्यवाही भी किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...

रिश्वत के नोट जेब से मिले, फिर भी नहीं...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रिश्वत के एक पुराने मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि किसी आरोपी के पास से रकम बरामद...

महानदी जल विवाद पर CM साय का बड़ा बयान...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दो दिवसीय ओडिशा प्रवास के दौरान महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम साय...

पिता ने किया जीवित बेटी का पिंडदान : मुस्लिम...

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा क्रमांक-3 में एक पिता द्वारा अपनी जीवित बेटी का पिंडदान किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा...