बाथरूम में BSP कर्मी के ऊपर गिरा प्लास्टर: पीठ में आई मामूली चोट लेकिन बड़ा हो सकता था हादसा…BMS ने कहा-क्वार्टर मेंटेनेंस में देरी न करे प्रबंधन

भिलाई। बीएसपी प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा टाउनशिप के रहवासियों को भुगतना पड़ रहा है। उनके कर्मियों को भुगतना पड़ रहा है। टाउनशिप के क्वार्टर जर्जर हालत में है। जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। आज सुबह 5:30 बजे फायर ब्रिगेड बीएसपी कर्मी निवासी 16 बी सड़क 1 सेक्टर 4 सीताराम गुप्ता जब अपने टॉयलेट में गए तो अचानक छत का प्लास्टर भरभरा कर गिर गया जिससे वह बड़ी घटना से बच गए पर उन्हें मामूली चोटें आई है।


घटना की जानकारी उन्होंने बीएमएस के पदाधिकारी और अपने सहकर्मी दीपक मिश्रा को दी उन्होंने वहां पहुंचकर घटना का जायजा लिया और भिलाई इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री रवि शंकर सिंह को इसकी सूचना दी

महामंत्री ने घटना की गंभीरता को समझते हुए टाउनशिप के मुख्य महाप्रबंधक एस व्ही नंदनवार से बात की और घटना की जानकारी दी मुख्य महाप्रबंधक ने अपने सहकर्मी सेक्टर -4 सिविल के इंचार्ज ई के लहरी को वहां भेज कर रिपेयर करवाने की हिदायत दी।


मीडिया प्रभारी अशोक माहौर ने जब इस संबंध में ई के लहरी से बात की तो उन्होंने रविवार होने और स्टाफ की कमी के कारण सोमवार को रिपेयर करवाने का आश्वासन दिया है। बीएसपी मकानों की जर्जर अवस्था टार फेल्टिंग, पेंडिंग सिविल वर्क और टाउनशिप की समस्याओं के संबंध में पिछले हफ्ते मुख्य महाप्रबंधक टाउनशिप से बीएमएस के अपेक्स कमेटी की मीटिंग हो चुकी है। मुख्य महाप्रबंधक ने आश्वस्त किया है कि बहुत जल्द टैंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी उसके बाद रेगुलर काम शुरू हो जाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें :...

भिलाई। शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। छत्तीसगढ़ शासन की पहल पर भिलाई...

CUTICON 2026: डॉ. नेहा सोरी बनीं IADVL छत्तीसगढ़ की...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में त्वचा रोग विशेषज्ञों के प्रमुख सम्मेलन CUTICON 2026 के दौरान इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट, वेनेरोलॉजिस्ट एंड लेप्रोलॉजिस्ट (IADVL) की छत्तीसगढ़ इकाई...

महादेव बेटिंग ऐप केस: शुभम सोनी के खिलाफ गैर...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में फरार चल रहे शुभम सोनी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत ने...

पटवारियों की हड़ताल बेअसर, दो दिन में 7 लाख...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल के बावजूद समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का काम निर्बाध रूप से जारी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...