BSP के स्टाफ की सड़क हादसे में मौत: घर लौटते वक्त बाइक के साथ हुआ हादसा… हॉस्पिटल में हुई मौत; पिछले साल ही बेटी का NDA में हुआ था चयन

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक सीनियर स्टाफ असिस्टेंट दिगंबर साहू (49 वर्ष) डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता के कार्यालय में पोस्टेड थे। मिली जानकारी के अनुसार, रिसाली आशीष नगर चर्च के पास यह सड़क हादसे हुआ। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। हादसे के बाद घायल हालत में दिगंबर साहू को सेक्टर-9 हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। उन्हे आइसीयू में शिफ्ट किया गया। इलाज के दौरान दिगंबर ने दम तोड़ दिया।

दिगंबर साहू बालोद के सनौद गांव के रहने वाले थे। फिलहाल सेक्टर-10 में बीएसपी आवास में परिवार के साथ रहते थे। मिली जानकारी के अनुसार, दिगंबर रिसाली से वापस सेक्टर-10 स्थित घर की ओर लौट रहे थे, तभी बाइक पोल से टकरा गई। हादसे की असल वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक दिगंबर साहू की बेटी उर्मी साहू ने पिछले साल शहर का नाम रोशन किया है। नेशनल डिफेंस एकेडमी-NDA में उनकी बेटी का सिलेक्शन हुआ था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं...

Durg News: शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, युवक...

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद हत्या में बदल गया। एक...

ओडिशा के मुख्यमंत्री से मिले सीएम साय, कहा –...

रायपुर/भुवनेश्वर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों...

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...