CG में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तेज: DPI ने जारी किया 1,654 पदों का विज्ञापन; VYAPAM के जरिए होंगे आवेदन

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। सहायक शिक्षक भर्ती के बाद अब लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने शिक्षक (टी संवर्ग) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए संशोधित संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके तहत कुल 1,654 पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अलग-अलग विषयों के लिए अलग-अलग पदों पर सीधी भर्तियां की जाएंगी।

VYAPAM के माध्यम से होगी परीक्षा

जारी विज्ञापन के अनुसार, यह भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (पूर्व में व्यापमं – CGBSE/CG Vyapam) के माध्यम से पूरी की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि, शैक्षणिक योग्यता, पात्रता, आयु सीमा, आरक्षण नियम, परीक्षा योजना और सिलेबस से जुड़ी विस्तृत जानकारी और शर्तें व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही जारी की जाएंगी।

शिक्षक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे विस्तृत दिशानिर्देशों और अपडेट्स के लिए व्यापमं और लोक शिक्षण संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग पूरे देश के लिए रोल मॉडल,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन एवं पुरस्कार...

सांसद और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की पहल, बीएसपी आवासधारियों...

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के हजारों आवासधारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है।...

तीन दिवसीय राज्योत्सव का आगाज : केंद्रीय मंत्री मांडविया...

रायपुर। केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री...

IPS राजश्री मिश्रा को दूसरी बार केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस अधिकारी राजश्री मिश्रा को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। रायपुर में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट...