ACB की बड़ी कार्रवाई: मुआवजा राशि दिलाने के नाम पर 50 हजार की रिश्वत लेते कलेक्ट्रेट का बाबू गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला कलेक्ट्रेट की राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ बाबू को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजकुमार सिदार के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने सर्पदंश से मृत महिला के परिजनों को शासन से मिलने वाली मुआवजा राशि बैंक खाते में जारी कराने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बुलाकी निवासी विजय सिदार ने इस संबंध में ACB से शिकायत की थी। शिकायतकर्ता की पत्नी की सर्पदंश से मौत हो गई थी। शासन की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि का भुगतान कराने के लिए कलेक्ट्रेट की राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ बाबू राजकुमार सिदार द्वारा कथित तौर पर 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी।

शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले की जांच कर शिकायत की पुष्टि की और आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई। आरोप के मुताबिक, रिश्वत की रकम के तौर पर 50 हजार रुपये का चेक स्वीकार करते समय ACB की टीम ने राजकुमार सिदार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सर्पदंश से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार को शासन की ओर से मिलने वाली सहायता राशि बैंक खाते में जारी कराने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत के आधार पर ACB ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबू को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल ACB की टीम आरोपी राजकुमार सिदार से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...