साइकिल वितरण योजना का विरोध पड़ा भारी, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत गिरफ्तार

रायगढ़/लैलूंगा। लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के कुपाकानी गांव में सरस्वती साइकिल वितरण योजना का विरोध करना भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को भारी पड़ गया। स्कूल परिसर में हंगामा और विवाद की शिकायत के बाद लैलूंगा पुलिस ने रवि भगत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 170, 126 और 135(3) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें रायगढ़ जिला जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, कुपाकानी गांव में छात्राओं को सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिलें बांटी जा रही थीं। इसी दौरान रवि भगत मौके पर पहुंचे और वितरित की जा रही साइकिलों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सरकारी योजना में घटिया साइकिल बांटे जाने का आरोप लगाया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से भी सवाल-जवाब किए और योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की।

आरोप है कि रवि भगत ने साइकिल लेने पहुंची छात्राओं से साइकिलें वापस करवाने को कहा, जिसके बाद स्कूल परिसर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। रवि भगत का कहना था कि छात्राओं को दी जा रही साइकिलें निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरती हैं और सरकारी योजना के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई।

इधर, स्कूल परिसर में हुए हंगामे और विवाद को लेकर पुलिस में शिकायत की गई। शिकायत मिलने के बाद लैलूंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रवि भगत को गिरफ्तार कर लिया। लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि रवि भगत के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर उन्हें लैलूंगा से रायगढ़ जिला जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...