कब्जेधारियों के खिलाफ एक्शन में BSP: 8 घंटे में खाली करा दिए 35 आवास…कई क्वार्टरों में मिले संदिग्ध, श्रमिक संगठनों और OA ने किया समर्थन, आगे भी जारी रहेगा अभियान, नपेंगे कई क्वार्टर माफिया

भिलाई। बीएसपी का प्रवर्तन विभाग नगर सेवाएं ने आज अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध आपरेशन नसीब चलाया। इसके तहत रिसाली सेक्टर में नेवई थाना पुलिस बल की मौजूदगी में ताबड़तोड़ कार्यवाही कर 35 आवासों को कब्जामुक्त कर सील किया गया । आवासों को खाली करते वक्त रखरखाव कार्यालय के कार्मिक भी उपस्थित थे ।आज सुबह 10.30 बजे से कार्यवाही शुरू की गई। यह कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक चली। आज अभियान का पहला दिन था।अभियान सभी सेक्टर्स में चलाया जाएगा।बताया गया कि कब्जेधारियों के विरुद्ध बीएसपी द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। आवश्कतानुसार कब्जेधारियों और दलालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी ।मकान व जमीन से अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध बेदखली अभियान जारी रहेगी। भिलाई स्टील प्लांट के ऑफिसर्स एसोसिएशन और श्रमिक यूनियनों ने इस अभियान का समर्थन किया है। मालूम हो कि आए दिन अवैध कब्जेधारियाँ द्वारा बीएसपी कर्मियों के साथ बाद विवाद व लड़ाई-झगड़ा किया जाता है। साथ ही ये नशा खोरी, जिस्मपरोसी, जुआ सट्टा, मारपीट, लूटमार, गुण्डागर्दी व अन्य आपराधिक गतिविधियों में भी संलिप्त थे। इनके वजह से रिसाली सेक्टर के बीएसपी कर्मी भी परेशान थे। बीएसपी कर्मियों द्वारा लगातार शिकायत मिल रही थी कि अवैध रूप से कब्जा किए गए आवासों में संदिग्ध किस्म के लोग भी निवास हैं। नगर सेवा विभाग द्वारा गाड़ी में माइकिंग के माध्यम से भी अवैध कब्जेधरियों को सूचित कर नोटिस दी गई । अभियान में एनफोर्समेंट व नेवई थाना के पुलिस बल मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...