VIDEO: दोना-पत्तल फैक्ट्री को BSP ने ढहा दिया: 5000 स्क्वेयरफीट में खोल रखा था दोना-पत्तल की फैक्ट्री…ठेले-खोमचे के साथ-साथ कई क्वार्टर से कराया कब्जामुक्त, देखिए VIDEO

भिलाई। अवैध कब्जेधारियों के खिलाफ बीएसपी प्रबंधन का रूख इन दिनों सख्त है। यूं कहे तो बीएसपी कब्जेधारियों के खिलाफ एक्शन मूड में है। आज बीएसपी की टीम ने कब्जेधारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। आज नेवई इलाके में यह अभियान चला। सूत्रों की माने तो नगर सेवाये विभाग अवैध कब्जेधारिओ के विरुद्ध कार्यवाही जारी है। आज अवैध दोना-पत्तल फैक्ट्री को तोड़ा गया।

प्रवर्तन अनुभाग, नगर सेवाये, भिलाई इस्पात सयंत्र द्वारा संपदा न्यायालय से पारित डिक्री के आधार पर नेवई में अवैध रूप से निर्मित और संचालित दोना पत्तल के फैक्ट्री को तोड़ दिया गया। ये फैक्ट्री करीब 5000 स्क्वेयर फीट क्षेत्र मे निर्मित थी। ये अवैध फैक्ट्री विगत कई वर्षों से अवध रुप से संचालित थी। न्यू सिविक सेंटर में अवैध रुप से संचालित 6 ठेलों को हटाया गया।

इन अवैध संचालित ठेले वालों को कई बार समझाइश दी गई। रुआबाँधा सेक्टर का आवास 80सी, रिसाली सेक्टर का आवास 23 ऐ, सेक्टर-4 का आवास क्रमांक 14E तथा 14F को अवैध कब्जेधारियों से खाली करवाकर रखरखाव कार्यालय को सौंपा गया। प्रवर्तन विभाग द्वारा अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगा।

Exit mobile version