दुर्ग में रेलवे ट्रैक पर मिली BSP कर्मी की लाश: एक हाथ और पैर कटा, एक्सीडेंट, सुसाइड या मर्डर…? पुलिस जाँच में जुटी

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के कर्मचारी की रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालत में लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। यह घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है। बीएसपी कर्मी वहां कैसे पहुंचा, उसने खुदकुशी की या ये दुर्घटना या हत्या है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, लाश का हाथ-पैर कटा हुआ था।

दरहसल BSP के रेल मिल के कर्मचारी प्रवीण देशमुख की शुक्रवार रात रेल लाइन पर लाश मिली। रेलवे लाइन पर शव देखकर वहां से गुजर रहे शख्स ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पहले नेवई पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में थाना सीमा को देखते हुए मामला पद्मनाभपुर पुलिस को हैंड ओवर किया गया है। अब इसकी जाँच पद्मनाभपुर थाना पुलिस कर रही है। फिलहाल पुलिस हत्या, आत्महत्या और हादसा तीनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।

पद्मनाभपुर पुलिस के अनुसार, उन्हें नेवई पुलिस से शुक्रवार देर रात सूचना मिली थी कि पारस धाम जैन मंदिर धनोरा रोड, शराब भट्‌टी के पीछे करीब 100 मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन पर एक डेड बॉडी मिली है। सूचना पाकर पद्मनाभपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेजा। शव के कपड़ों की तलाशी लने पर उसकी जेब से एक आधार कार्ड मिला था। उस आधार कार्ड से पता चला कि ये लाश प्रवीण देशमुख उम्र 50 साल की है। शव से कुछ ही दूरी पर ही एक मोबाइल फोन भी पड़ा हुआ मिला, जिसे जब्त कर पुलिस जांच कर रही है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रवीण शुक्रवार रात 10 बजे घर से निकला था। रात 12 बजे तक नहीं लौटने पर घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने नेवई थाने भी पहुंचे थे। यहां पुलिस ने आधार कार्ड और लाश की फोटो दिखाई, तो उन्होंने प्रवीण की पहचान कर ली।परिजनों ने बताया कि प्रवीण देशमुख रेल मिल के एलआरपी में कार्यरत थे। इससे पहले वो नंदिनी माइंस में काम करते थे। रेल मिल के कर्मचारियों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि देशमुख आत्महत्या कर सकते हैं। मृतक का एक बेटा है। पत्नी शिक्षा विभाग में कार्यरत है। परिवार रिसाली में रहता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में रिजल्ट और री-वैल्यूएशन को लेकर...

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के तृतीय वर्ष के कई छात्र परीक्षा परिणाम और री-वैल्यूएशन प्रक्रिया को लेकर परेशान हैं। छात्रों का आरोप है...

दुर्ग में नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट बेचने वाले दो...

दुर्ग। ब्रांडेड सिगरेट के नाम पर नकली उत्पाद बेचने वाले दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के...

बड़ी खबर : CG में ED की दबिश, भंसाली...

राजनांदगांव। शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार को दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक ED की टीम...

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, 4 दिन भारी बारिश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश...