बीएसपी वर्कर्स यूनियन का आरोप- सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ हो रहा भेदभाव, कहा- केवल अधिकारीयों को दी जा रही सभी सुविधा

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में रिटायर हुए कर्मचारियों को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। बीएसपी वर्कर्स यूनियन (BWU) ने आरोप लगाया है कि संयंत्र प्रबंधन केवल रिटायर हो चुके अधिकारियों को EQ-01 श्रेणी तक के मकान लाइसेंस पर देने की सुविधा दे रहा है, जबकि रिटायर कर्मचारियों को इससे बाहर रखा जा रहा है।

यूनियन ने जताया विरोध
यूनियन का कहना है कि यह नीति कर्मचारियों के साथ भेदभाव करती है और इससे उनका मनोबल टूटेगा। यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने कहा कि कंपनी में लंबे समय तक सेवा देने वाले सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को एक जैसा सम्मान और सुविधा मिलनी चाहिए।

सेवा के बाद भी भेदभाव क्यों?
यूनियन का तर्क है कि सेवा के दौरान अधिकारियों को पहले से ही कई अतिरिक्त सुविधाएं मिलती हैं – जैसे अधिक वेतन, भत्ते, अच्छे पदनाम और ऑफिस की सुविधा। ऐसे में रिटायरमेंट के बाद अगर केवल अधिकारियों को मकान देने की सुविधा दी जाए, तो यह गलत होगा।

सेल मुख्यालय और जनप्रतिनिधियों से होगी शिकायत
महासचिव के.सी. वर्मा ने बताया कि यदि यह भेदभाव जारी रहा, तो यूनियन इस मुद्दे को सेल के उच्च प्रबंधन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों तक लेकर जाएगी। उनका कहना है कि सभी रिटायर कर्मचारियों को बराबरी की सुविधा मिलनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...